हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Magh Gupt Navratri 2025: नवरात्रि में चमक जाएगी 12 राशियों की किस्मत! इन उपायों के जानें लाभ

Magh Gupt Navratri 2025: नए साल की शुरुआत माघ गुप्त नवरात्रि से हो रही है, जिसका उत्सव लगातार 9 दिनों तक मनाया जाएगा। इस 9 दिनों के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे माता दुर्गा से मनोवांछित फल प्राप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि के अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन
माघ गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय

Magh Gupt Navratri 2025: साल में आने वाली चारों नवरात्रि का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। साल 2025 के पहले माह यानी जनवरी में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 30 जनवरी, दिन गुरुवार से माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा, जिसका समापन अगले महीने 7 फरवरी 2025 को होगा। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखना और कुछ विशेष उपाय करना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष में बताया गया है कि नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसके माता दुर्गा का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाती हैं। चलिए नवरात्रि में करने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय

मेष राशि

यदि आप लंबे समय से पैसों की कमी का सामना कर रहे हो, तो माघ गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान 9 कन्याओं को लाल चुनरी भेंट करें। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

नवरात्रि के दौरान यदि आप नियमित रूप से मां दुर्गा की पूजा और दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ देवी दुर्गा को 9 प्रकार के भोग लगाना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन उन्हें हरी चुनरी और हरा चूड़ा अर्पित करना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

यदि आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान हवन करें। हवन में चावल की खीर और शहद की साथ में आहुति दें। इस उपाय से आपको अवश्य ही शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि

नवरात्रि में सुबह-शाम मां दुर्गा के नर्वाण मंत्र का जाप करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि आप चाहते हो कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए नवरात्रि में देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

नवरात्रि में मां दुर्गा को नारियल चढ़ाकर किसी गरीब को दान करें। इस उपाय से आपको मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

नवरात्रि के 9 दिन हनुमान जी को पान के बीड़ा का भोग लगाना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

धनु राशि

21 गोमती चक्र और 3 नारियल मां दुर्गा को अर्पित करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

नवरात्रि में लगातार 9 दिन तक शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कुंभ राशि

गुप्त नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि के जातक यदि लगातार दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

यदि आप चाहते हो कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola