Maa Lakshmi Blessings: हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुयोग की देवी माना जाता है. कहा जाता है कि जिस घर में उनका स्नेह बना रहे, वहां धन की धारा कभी सूखती नहीं. ऐसे लोग जीवन भर सुख, सौभाग्य और प्रगति का अनुभव करते हैं. ज्योतिष और पुराणों में बताया गया है कि माता लक्ष्मी घर आने से पहले कुछ शुभ संकेत देती हैं. इन संकेतों को पहचानकर व्यक्ति अपने जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव का अंदाजा लगा सकता है. आइए जानते हैं, ये शुभ संकेत क्या हैं?
शंख की मधुर ध्वनि का सुनाई देना
सुबह के समय अचानक शंख की आवाज कानों में पड़े तो यह बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत है. शंख को पवित्रता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है और इसकी ध्वनि वातावरण के दोष मिटाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा भर देती है.
झाडू का शुभ संकेत
झाडू को अक्सर लक्ष्मी से जोडा जाता है, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक रखने की सलाह दी जाती है. अगर सुबह घर से निकलते समय कोई व्यक्ति झाडू लगाता हुआ दिखाई दे जाए, तो इसे आर्थिक लाभ का शुभ संकेत माना जाता है. यह संकेत देता है कि घर में धन का प्रवाह बढ़ने वाला है.
खान-पान की आदतों में अचानक बदलाव
कभी-कभी परिवार के सदस्य अपने आप ही मांसाहार या नशे जैसी आदतों से दूर होने लगते हैं. उनकी भूख हल्की हो जाती है और मन शांत रहने लगता है. यह स्थिति भी घर में पवित्रता बढ़ने और देवी लक्ष्मी की कृपा आने का संकेत मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की इन 7 शिक्षाओं पर टिकी है दुनिया, जिसने समझ लिया उसका बेड़ा पार
उल्लू का दिखाई देना
उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. अगर किसी शुभ कार्य से पहले या संध्या के समय उल्लू दिखाई दे जाए, तो इसे बहुत सकारात्मक संकेत माना जाता है. यह दर्शाता है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.
घर में शांति और सौहार्द का बढ़ना
जब घर के माहौल में अचानक शांति, सहयोग और मधुरता बढ़ने लगे, परिवार के सदस्यों के बीच अनावश्यक विवाद खत्म होने लगें, तो यह भी संकेत है कि घर की ऊर्जा बदल रही है. यह बदलाव लक्ष्मी कृपा का अग्रिम संकेत माना जाता है.
ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा
माता लक्ष्मी की पूजा गुलाबी या सफेद वस्त्र पहनकर करनी चाहिए. देवी के दाहिनी ओर विष्णु और बायीं ओर गणेशजी की मूर्ति स्थापित करना श्रेष्ठ माना जाता है. गोधन बेला या रात का समय पूजन के लिए सबसे उत्तम है. माता को कमल का पुष्प विशेष रूप से प्रिय माना जाता है. दीपक में गाय के घी का प्रयोग करने से पूजा का लाभ और भी बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: धन और सुख की चाभी है यह रत्न, पहनते ही मां लक्ष्मी खोल देती हैं धन का भंडार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
3 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
5 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
9 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
13 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines