Maa Bagrajan Temple, Khajuraho Madhya Pradesh (शशांक द्विवेदी): देशभर में माता दुर्गा को समर्पित कई चमत्कारी व रहस्यमयी मंदिर स्थित हैं, जिनसे लोगों की खास आस्था जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश में मां बगराजन का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है, जिसका चमत्कार आज यानी 21 वीं सदी में भी देखने को मिलता है। मध्य प्रदेश में मौजूद खजुराहो एयरपोर्ट रनवे के पास मां बगराजन का एक मंदिर स्थित है, जिसे कई बार एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा हटाने का प्रयास किया गया है। लेकिन हर बार वो असफल रहें। चलिए जानते हैं इसी चमत्कारी मंदिर की अद्भुत महिमा के बारे में।
एयरपोर्ट रनवे के पास स्थित है ये मंदिर
मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से महज कुछ दूरी पर खजुराहो एयरपोर्ट की सीमा पर प्राचीन मां बगराजन का मंदिर स्थित है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने के लिए आते हैं। खासतौर पर नवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मंदिर में विशेष हवन पूजन का आयोजन भी किया जाता है। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर मंदिर में विशेष संगीतमय महाआरती का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से माता के भक्त आते हैं।
ये भी पढ़ें- Navratri 2024: नवरात्रि आज से शुरू, जानें घट-स्थापना मुहूर्त और माता की अखंड ज्योति से जुड़े ये 5 नियम
एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रयास हुए असफल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खजुराहो एयरपोर्ट रनवे के पास होने की वजह से मां बगराजन मंदिर को कई बार हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन हर बार अधिकारियों को असफलता हाथ लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मां बगराजन का ही चमत्कार है कि अभी तक कोई भी मंदिर को हटा नहीं पाया है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां बगराजन के दर्शन करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी वजह से हर समय मां बगराजन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि की दोहरी चाल 3 राशियों को करेगी मालामाल, 2025 तक पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 hr agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
2 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
3 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
5 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
21 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines