मां बगराजन के इस मंदिर को लाख कोशिश के बाद भी हिला नहीं पाए अधिकारी! Airport Runway के पास है स्थित

Maa Bagrajan Temple: मध्य प्रदेश में मां बगराजन के कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनका रहस्य आज भी लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। चलिए जानते हैं एक ऐसे ही चमत्कारी मंदिर के बारे में, जिसे कई बार हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन एक बार भी अधिकारियों को सफलता नहीं मिली है।

Maa Bagrajan Temple

मां बगराजन का रहस्यमयी मंदिर

Maa Bagrajan Temple, Khajuraho Madhya Pradesh (शशांक द्विवेदी): देशभर में माता दुर्गा को समर्पित कई चमत्कारी व रहस्यमयी मंदिर स्थित हैं, जिनसे लोगों की खास आस्था जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश में मां बगराजन का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है, जिसका चमत्कार आज यानी 21 वीं सदी में भी देखने को मिलता है। मध्य प्रदेश में मौजूद खजुराहो एयरपोर्ट रनवे के पास मां बगराजन का एक मंदिर स्थित है, जिसे कई बार एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा हटाने का प्रयास किया गया है। लेकिन हर बार वो असफल रहें। चलिए जानते हैं इसी चमत्कारी मंदिर की अद्भुत महिमा के बारे में।

विज्ञापन

एयरपोर्ट रनवे के पास स्थित है ये मंदिर

मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से महज कुछ दूरी पर खजुराहो एयरपोर्ट की सीमा पर प्राचीन मां बगराजन का मंदिर स्थित है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने के लिए आते हैं। खासतौर पर नवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मंदिर में विशेष हवन पूजन का आयोजन भी किया जाता है। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर मंदिर में विशेष संगीतमय महाआरती का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से माता के भक्त आते हैं।

विज्ञापन

Maa Bagrajan Temple

विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रयास हुए असफल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खजुराहो एयरपोर्ट रनवे के पास होने की वजह से मां बगराजन मंदिर को कई बार हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन हर बार अधिकारियों को असफलता हाथ लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मां बगराजन का ही चमत्कार है कि अभी तक कोई भी मंदिर को हटा नहीं पाया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां बगराजन के दर्शन करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी वजह से हर समय मां बगराजन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ