Lunar eclipse on Holi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल होली फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। बता दें कि पूर्णिमा तिथि के दिन होली मनाई जाती है और उसके एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन भद्रा रहित काल में किया जाता है। मान्यता है कि यदि प्रदोष काल में भद्रा काल रहता है तो उस समय होलिका दहन नहीं करना चाहिए बल्कि अगले दिन प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में करना चाहिए। साल 2024 में होलिका दहन 24 मार्च को है। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर मध्य रात्रि के 12 बजकर 33 मिनट तक है।
इस समय तक रहेगा भद्रा
ज्योतिषियों के अनुसार, 24 मार्च की शाम को भद्रा लग रहा है। पंचांग के अनुसार, भद्रा पुच्छ काल शाम 6 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 54 मिनट तक है। उसके बाद भद्रा मुख काल 7 बजकर 54 मिनट से लेकर रात्रि के 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में होलिका दहन करना वर्जित होता है। इसलिए 24 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा।
ग्रहण का प्रभाव होली पर क्या पड़ेगा
ज्योतिषियों के अनुसार, 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही ग्रहण का किसी भी प्रकार का प्रभाव पड़ेगा। बता दें चंद्र ग्रहण के कारण लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए होली अगले दिन यानी 25 मार्च को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- अगले 1 महीने तक 3 राशि के लोग रहें सतर्क, सूर्य देव बढ़ा सकते हैं टेंशन
यह भी पढ़ें- बन गया तिग्रही योग, 26 मार्च से पहले 3 राशि के लोग बनेंगे अमीर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 hr agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
4 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
5 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
7 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines