Chandra Grahan 2026: साल 2026 में पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को लग रहा है. फाल्गुन पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में यह चंद्र ग्रहण होली के दिन लगेगा. होलिका दहन के दिन लग रहा यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि की राशि में लग रहे चंद्र ग्रहण की तारीख, सूतक काल और ग्रहण से जुड़े सभी नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
चंद्र ग्रहण 2026 तारीख (Chandra Grahan 2026 Date)
चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के दिन 3 मार्च 2026 को लग रहा है. यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण शाम को 6 बजकर 27 मिनट से शाम को 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका सूतक काल मान्य होगा. यह ग्रहण भारत समेत कई जगहों पर देखा जाएगा. चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें – Longest Solar Eclipse of 21st Century: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं?
चंद्र ग्रहण 2026 सूतक काल (Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal)
होलिका दहन के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा. इसका सूतक काल भी मान्य होगा. शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. चंद्र ग्रहण शाम को 6 बजे के करीब लग रहा है ऐसे में इसका सूतक काल सुबह 9 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक काल के दौरान ग्रहण से जुड़ी नियमों मान्य होते हैं. इस दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ, हवन आदि नहीं करने चाहिए.
चंद्र ग्रहण से जुड़े नियम (Chandra Grahan Rules)
ग्रहण के दौरान कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. ग्रहण के समय कई नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. ग्रहण और सूतक काल के दौरान खाना खाने से बचना चाहिए. चंद्र ग्रहण के समय चाकू, सुई, कैंची और नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें. इस समय बाल और नाखून काटना वर्जित होता है. ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं इस दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए. ग्रहण के समय ब्रह्मचर्य का पालन करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Video: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
2 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
2 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
4 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
7 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
8 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
21 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines