हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Rings: इन 5 अगूंठियों को पहनने से चमक सकता है भाग्य, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

Lucky Rings: सकारात्मकता और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अगूंठियां पहनना बहुत ही अच्छा माना जाता है. रत्न की अंगूठियों के अलावा कई प्रकार की अंगूठियां पहनना शुभ फल देता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Lucky Rings: कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होने पर लोग कई उपाय करते हैं. उपायों को करने से जीवन में बदलाव आते हैं. कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए कई प्रकार की अंगूठी धारण करना शुभ होता है. ज्योतिष में ऐसी 5 प्रकार की अंगूठियों के बारे में बताया गया है. इससे लाभ मिलता है. इन अगूंठियों को धारण करने से जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होता है.

कछुए की अंगूठी

कछुए के आकार वाली अंगूठी को धारण करना बेहद शुभ माना जाता है. कछुए की अंगूठी धारण करने से करियर में तरक्की, धन वृद्धि और मन की शांति जैसे फायदे मिलते हैं. कछुए की अंगूठी पहनने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें – Shani Jayanti 2026: शनिदेव की कृपा से भरेगी तिजोरी, शनि जयंती पर करें ये 4 उपाय, सुधरेंगे आर्थिक हालात

विज्ञापन

घोड़े की नाल की अंगूठी

ज्योतिष शास्त्र में घोड़े की नाल की अंगूठी के फायदों के बारे में बताया गया है. शनि दोष और बुरी नजर से सुरक्षा के लिए इसे धारण करना अच्छा माना जाता है. इसे धारण करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

सूर्य के आकार वाली अंगूठी

सूर्य के आकार वाली अंगूठी पहनना बेहद शुभ होता है. इस अंगूठी को ऊर्जा, सकारात्मकता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसे धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. सूर्य के आकार की अंगूठी को पहनने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

अष्टधातु की अंगूठी

अष्टधातु से बनी अंगूठी या छल्ला धारण करना नवग्रहों की शांति के लिए अच्छा होता है. इस अंगूठी को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए धारण करना अच्छा माना जाता है. अष्टधातु की अंगूठी को सोना, चांदी, तांबा, सीसा, जस्ता, टिन, लोहा और पारा धातुओं से बनाया जाता है.

विज्ञापन

सांप के आकार की अंगूठी

चांदी या अष्टधातु से बनी सांप के आकार वाली अंगूठी धारण करना शुभ होता है. इसे धारण करने से कालसर्प और पितृ दोष से राहत मिलती है. जीवन की बाधाएं दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola