Sacred Lucky Plants: हिंदू धर्म में पौधों का बहुत महत्व है। पौधे न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि वास्तु और ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं। कई पौधों को देवी-देवताओं से जोड़ा जाता है और इनकी पूजा की जाती है, जैसे की तुलसी। वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि 5 पौधे ऐसे हैं, जो जो न केवल धर्म बल्कि वास्तु की दृष्टि से बड़े उपयोगी हैं। इन 5 पौधों को घर में लगाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आइए जानते हैं, ये 5 पौधे कौन-से हैं और इन्हें कब लगाना चाहिए?
तुलसी (Tulsi)
हिंदू धर्म ग्रंथों, वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में तुलसी को सबसे पवित्र और पूजनीय बताया गया है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इसे घर में लगाने से सुख, समृद्धि और शांति बढ़ती है। इसे किसी महीने की द्वितीया, पंचमी, एकादशी या चतुर्दशी तिथि को घर में लगाने से धन लाभ और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
शमी (Shami)
शमी का पेड़ शनिदेव को प्रिय है। इसे घर में लगाने से बरकत होती है। जिन्हें शनि दोष उन्हें जरूर लगाना चाहिए। कहते हैं, इसे लगाने से घर में दरवाजे के पास लगाने से नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसके नीचे रोजना दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसे शनिवार और त्रयोदशी तिथि को लगाना चाहिए।
गुड़हल (Gudhal)
गुड़हल फूल के पेड़ की अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं। इसे देवी दुर्गा और माता काली का सबसे प्रिय फूल माना गया है। साथ ही हिन्दू धर्म की यह भी मान्यता है कि इस फूल को जल में डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से सेहत अच्छी रहती है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं और इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत हो जाता है। इसे शुक्रवार और अष्टमी तिथि को लगाना चाहिए।
केले का पौधा (Banana)
केले का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए और यह सप्ताह के किसी भी दिन और महीने की किसी भी तिथि को लगाया जा सकता है। केले का पौधा या पेड़ भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से जुड़ा हुआ है। केले का पेड़ लगाने से ज्ञान, धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।
हरसिंगार (Harsingar)
हरसिंगार इस पौधे को लेकर मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु के मुताबिक भी इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके फूल की पूजा से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और दरिद्रता दूर होती है। देवी सरस्वती को भी यह फूल बेहद प्रिय है।
इन 5 लकी प्लांट्स के अलावा 2 और ऐसे पेड़ हैं, जिसे लगाने घर में बरकत ही बरकत होती है। लेकिन ये घर एक अंदर नहीं बल्कि बाहर लगाए जाते हैं। ये पेड़ हैं- बेल और आंवला। जहां बेल शिवजी का प्रिय वृक्ष है, तो वहीं आंवला का पेड़ लक्ष्मी-नारायण का प्रिय है। इन्हें घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाने बरकत होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
3 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
8 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines