---विज्ञापन---

Religion

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 रंग के वॉलेट होते हैं शुभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार उचित रंग का वॉलेट या पर्स रखने से धन और सफलता प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है। यदि आप भी धन की चाहत रखते हैं और अपने लक्ष्य में सफल होना चाहते हैं, तो आपको वास्तु के अनुसार सही रंग का वॉलेट रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-सा रंग अधिक शुभ होता है?

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रंगों का बहुत महत्व है, जिसमें कुछ रंगों को बहुत शुभ माना गया है, तो कुछ को अशुभ। इस शास्त्र की मान्यता है कि रंग व्यक्ति का भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं। इस शास्त्र के अनुसार, वॉलेट यानी पर्स या बटुए के रंग का भी धन, सुख और शांति पर काफी असर होता है। मान्यता है कि उचित वॉलेट के रंग धन और सफलता लाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं कि किस रंग का वॉलेट रखना अच्छा माना जाता है?

1. हरा रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरा रंग प्रगति और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग स्त्री और पुरुष दोनों के लिए शुभ माना गया है। इस रंग के वॉलेट बारे में यह शास्त्र कहता है कि इसे पास में रखने से धन की आमद बढती है और वॉलेट हमेशा नोटों से भरा रहता है। मिथुन, कर्क और कन्या राशियों के लिए यह वॉलेट विशेष शुभ माना गया है।

---विज्ञापन---

2. काला रंग

काला रंग को प्रायः शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार वॉलेट के लिए यह रंग काफी उपयुक्त होता है। अपने रंग के कारण यह प्रकाश को सबसे अधिक अवशोषित करता है। इसलिए इसमें सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा होती है, जिससे इस रंग के वॉलेट धन और सफलता खींच कर लाने में सहायता करते हैं। मकर और तुला राशियों के लिए यह रंग बढ़िया माना जाता है।

3. गुलाबी रंग

जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत बुरी होती है, उनके लिए गुलाबी रंग काफी शुभकारी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस रंग का वॉलेट रखने से मनी प्रॉब्लम को जल्दी बाय-बाय कह सकते हैं। साथ ही इस रंग के प्रभाव से पर्स में पैसा भी टिकता है।

---विज्ञापन---

4 भूरा रंग

यह रंग मिटटी का प्रतिनिधित्व करता है। इस रंग का वॉलेट या पर्स रखने से फिजूलखर्ची पर लगाम लग सकती है और आर्थिक स्थिति संतुलित रहती है। साथ ही, इस रंग का बटुआ रखने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है और व्यक्तितत्व में निखार आता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आपके घर का झूला इस दिशा में तो नहीं, हो सकती है अनहोनी, जानें सही दिशा

---विज्ञापन---

5. पीला रंग

यह रंग धन, सौभाग्य और आशावाद का प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से भी संबंधित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस रंग का वॉलेट रखने से धन प्राप्ति भी होती है और धन की बढ़ोतरी में भी मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: वे 7 संकेत जो बताते हैं कि पूर्वज नाराज हैं, रुक जाती है तरक्की, करें ये उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 09, 2024 11:02 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola