हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिनकी हथेली पर होता है ‘M’ का निशान वो जल्द बनते हैं धनवान, भोगते हैं राजसत्ता का सुख

Luck Line in Hand: हाथ की मुख्य रेखाएं आपस में संयोग कर किसी-किसी जातक (व्यक्ति) की हाथों में एक विशेष निशान या पैटर्न बनाते हैं, जो बहुत खास होती है। यहां एक ऐसी ही ‘M’ निशान की चर्चा की गई है। आइए जानते हैं, ये कैसे बनता है और जीवन पर क्या-क्या असर होते हैं?

विज्ञापन

Luck Line in Hand: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, आपके हाथ और हथेली में आपकी पूरी जिंदगी लिखी हुई है। इस विज्ञान का दावा है कि किसी जातक (व्यक्ति) के हाथों की रेखाएं, आकार और विशेषताएं उनके व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन की घटनाओं के बारे में जानकारी दे सकती हैं। बता दें, सबसे पहले भारत, चीन और मिस्र की सभ्यता में हस्तरेखाओं का अध्ययन शुरू हुआ था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गई।

हस्त रेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाथों की रेखाएं किसी जातक (व्यक्ति) के जीवन और भाग्य के बारे में जानकारी दे सकती हैं, जो कुंडली में भी नजर नहीं आती हैं। हथेली की मुख्य रेखाओं में जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा शामिल हैं। इन प्रमुख रेखाओं के रेखाओं के आपसी संयोग से एक विशेष पैटर्न निर्माण होता होता है, जिसकी यहां चर्चा की जा रही है।

हाथ की मुख्य रेखाओं की पहचान

आपकी हथेली पर जो रेखाएं सबसे गहरी और बड़ी होती हैं, वे रेखाएं ही हाथ की मुख्य रेखाएं कहलाती है। इन रेखाओं में जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा को शामिल किया जाता है। इसे आप नीचे के चित्र को देखकर आसानी से समझ सकते हैं:

विज्ञापन

हथेली के ‘M’ का निशान का जीवन पर असर

जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा के आपस में जुड़ने से जिस ‘M’ (एम) का निशान या पैटर्न बनता है, उसे हस्तरेखा शास्त्रियों ने बेहद फलदायी बताया है। हालांकि ऐसे जातक मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं होते हैं, लेकिन हाथ की मुख्य रेखाओं के संयोग से बने इस ‘एम’ योग के असर से वे जो भी काम करते हैं, उनमें वे सफल होते हैं। यह इस निशान की सबसे बड़ी खासियत है। वे एक अच्छे लीडर यानी नेता साबित होते हैं।

कैसे बनता है ‘M’ का निशान?

हथेली पर जब हृदय रेखा का मिलन भाग्य रेखा से होता है और फिर जब भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा से जुड़ती है, और फिर जब मस्तिष्क रेखा का जुड़ाव जीवन रेखा से होता है, तो एक बड़े आकार के ‘M’ (एम) का पैटर्न बनता है। इसे आप नीचे के चित्र को देखकर समझ सकते हैं;

विज्ञापन

आपको बता दें, जिनके हाथ में यह पैटर्न बिल्कुल स्पष्ट और गहरा होता है, उन लोगों में नेतृत्व करने जबरदस्त क्षमता होती है। जिस जातक के दोनों हाथों पर यह निशान या पैटर्न बिना किसी रेखा के टूटने से बनती है, वे व्यक्ति सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं। वे काफी सामाजिक होते हैं, अक्सर देखा गया है कि ऐसे जातक राजनीति में बहुत सफल होते हैं। वे न केवल राजसत्ता का सुख भोगते हैं बल्कि ऐश्वर्य और वैभवशाली जीवन जीते हैं। ऐसे लोग सेना में भी ऊंचे पदों पर पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपके हाथ में भी है यदि ऐसी रेखा, शादी के बाद चमकेगी किस्मत, लाइफ पार्टनर से होगा खूब धन लाभ

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola