Love Marriage Upay: पार्टनर से शादी में अड़चन आए तो अपनाएं ये 3 उपाय

Love Marriage Upay: क्या आप भी अपने पार्टनर से लव मैरिज करना चाहते हैं? लेकिन प्रेम विवाह होने में बार-बार परेशानियां आ रही हैं। अगर हां, तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में लिखित उन 3 उपायों के बारे में, जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आपकी शादी झटपट हो सकती है।

Love Marriage Upay

Love Marriage Upay: पहले के समय में जहां लोग अरेंज मैरिज करने में विश्वास रखते थे, वहीं आजकल ज्यादातर लोग लव मैरिज करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लव मैरिज में उन्हें परेशानियों को भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से शादी होने में दिक्कत आ रही है। तो इसके लिए आप ज्योतिष शास्त्र में लिखित नियमों को भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं लव मैरिज से जुड़े उपायों के बारे में।

इच्छा व्यक्त करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी भी लव मैरिज नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में आप लगातार 3 महीने तक गुरुवार के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती के सामने अपनी इच्छा को व्यक्त करें। साथ ही उन्हें बेसन से बनी किसी भी मिठाई का भोग लगाएं।

माना जाता है कि अगर आप यह उपाय नियमित रूप से अपनाते हैं, तो आपके प्रेम विवाह में जो भी अड़चन आ रही होगी, वह धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

रुद्राक्ष धारण करें

प्रेम विवाह के लिए अगर आपके भी घर वाले नहीं मान रहे हैं, तो ऐसे में आप अपने गले में अभिमंत्रित गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। इस उपाय से आपकी कुंडली में प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं।

सेवा करें

शास्त्रों में बताया गया है कि अगर किसी वजह से किसी व्यक्ति का प्रेम विवाह नहीं हो रहा है, तो ऐसे में उन्हें राधा रानी की सेवा करनी चाहिए। माना जाता है कि राधा रानी बहुत ज्यादा दयालु हैं। वह अपने भक्तों को कभी भी परेशानी में नहीं देख सकती हैं। वो अपने भक्तों ही हर मनोकामना पूरी करती हैं। इसके लिए आप हर रविवार को राधा रानी को खीर का भी भोग लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ