Lord Krishna Lesson: जैसे भगवान श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है। वैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की कुछ सीखें आपके जीवन को अपरंपार कर सकती हैं। मनुष्य के लिए श्रीकृष्ण का पात्र सिर्फ कथाओं में पढ़ने या सुनने के लिए नहीं है। बल्कि लोगों को उनके चरित्र, व्यवहार को अपनी जिन्दगी में उतारने की जरूरत है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे श्रीकृष्ण के जीवन से आप खुद को श्रेष्ठ बना सकते हैं।
कर्म पर ध्यान दें
श्रीकृष्ण कहते हैं लोगो को अपने कर्म को अच्छे से करते रहना चाहिए। अगर आप कर्म करके फल के पीछे बागते रहेंगे तो कुछ हासिल नहीं होगा। मनुष्य पहले अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और ईमानदारी से मेहनत करें जीवन में फल की प्राप्ति खुद हो जाएगी।
संकट के समय साहस न छोड़े
श्रीकृष्ण कहते हैं अगर आपके जीवन में कोई भी कठिनाई आती है तो उससे हारना नहीं चाहिए। सफलता के लिए खुद से लड़ना चाहिए। साथ ही मुश्किल घड़ी में मजबूत होकर खड़े रहना चाहिए।
जीवन में कुछ भी यूं ही नहीं होता
श्रीकृष्ण का कहना है अगर आपकी जिंदगी में कुछ भी हो रहा है तो वह यूं ही नहीं होता। सब कुछ होने की कोई न कोई वजह जरूर होती है। जीवन में परेशान होना हल नहीं है। बस ये सोचें कि जो हो रहा है इसका कुछ तो कारण होगा।
लक्ष्य प्राप्ति
अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में बार-बार असफल होते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि लक्ष्य बदल दें। श्रीकृष्ण कहते है बल्कि इसका मतलब ये है कि आपको अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है न कि अपना लक्ष्य।
अपने काम से प्रेम करें
जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। श्रीकृष्ण कहते हैं मनुष्य को अपने हर काम से प्रेम करना चाहिए और दिल से हर काम को अपनाना चाहिए। ये आपके जीवन जीने के अंदाज को आसान बना देगा।
बुरी आदतों को त्यागें
अपने जीवन को अच्छा और सरल बनाने के लिए अपनी बुरी आदतों का त्याग कर दें। क्रोध, लोभ और अहंकार आपके जीवन के लिए बहुत ही बुरा माना जाता है। श्रीकृष्ण कहते हैं ये तीनों चीजें मनुष्य के लिए नरक द्वार के समान हैं।
वर्तमान में जिएं
कई लोग ऐसे हैं जो भविष्य की चिंता में खुद को मानसिक रूप से परेशान कर लेते हैं। श्रीकृष्ण का कहना है हर व्यक्ति को भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में रहना चाहिए। साथ ही वर्तमान का भरपूर आनंद लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें-Love Rashifal: धृति-शूल योग के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगी टेंशन, 1 का टूट सकता है रिश्ता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
4 mins agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
7 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
22 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines