Lohri 2026: कौन थे दुल्ला भट्टी? इनकी कहानी के बिना अधूरा है लोहड़ी का पर्व, जानिए पूरा किस्सा

Lohri 2026: लोहड़ी के पर्व पर लोक गीत गाए जाते हैं जिसमें दुल्ला भट्टी का नाम आता है. लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी भी सुनाई जाती है. इसके बिना लोहड़ी का पर्व अधूरा माना जाता है. लोहड़ी पर यह कहानी क्यों सुनाई जाती है और दुल्ला भट्टी कौन थे चलिए जानते हैं?

Lohri 2026

Photo Credit- News24GFX

Lohri 2026: लोहड़ी के पर्व पर लोग अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हैं. परिक्रमा करते हुए आग में तिल, गुड़, गजक, मूंगफली अर्पित करते हैं. इसके साथ ही कई गीत गाते हैं. ऐसे ही एक गीत के बोल ‘सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो… दुल्ला भट्टी वाला हो…’ हैं. इस गीत में दुल्ला भट्टी का जिक्र मिलता है. लोहड़ी का पर्व इस गीत और दुल्ला भट्टी की कहानी के बिना अधूरा माना जाता है. लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी का जिक्र क्यों होता है और दुल्ला भट्टी कौन थे? चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

कौन थे दुल्ला भट्टी?

पंजाब के लोग दुल्ला भट्टी को लोकनायक, विद्रोही योद्धा और गरीबों का रक्षक मानते हैं. वह मुगल सत्ता के खिलाफ सीना तानकर खड़े हुए थे. दुल्ला भट्टी का जन्म 16वीं शताब्दी (साल 1547) में पंजाब के सांडल बार क्षेत्र में हुआ था. जो वर्तमान समय में पाकिस्तान का फैसलाबाद है. वह राजपूत वंश से थे उनके पिता और दादा ने मुगलों की नीतियों का विरोध किया था जिसके कारण उन्हें सजा हुई थी. ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि होने के कारण दुल्ला भट्टी के अंदर विद्रोह की भावना को जन्म हुआ. दुल्ला भट्टी को स्त्रियों के सम्मान का रक्षक माना जाता है.

विज्ञापन

दुल्ला भट्टी की कहानी

लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की कहानी को सुना जाता है. मुगल काल में अकबर के शासन में संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जाता था. उस समय दुल्ला भट्टी ने लड़कियों की रक्षा की थी. दुल्ला भट्टी ने सौदागरों से लड़कियों को छुड़ाया था और उनकी शादी कराई थी. तभी से दुल्ला भट्टी को नायक के रूप में माना जाने लगा. दुल्ला भट्टी लोगों को महिलाओं की हिफाजल करना सिखाते हैं. उनसे गलत के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है.

विज्ञापन

एक बार दुल्ला भट्टी को सुंदरदास नाम के किसान की दो बेटियों सुंदरी-मुंदरी के जबरदस्ती विवाह की खबर मिली थी. तब दुल्ला भट्टी ने गांव में आग लगा दी और शादी रोक दी. इसके बाद लड़कियों के माता-पिता के मुताबिक उनकी शादी हुई. लोहड़ी पर्व पर दुल्ला भट्टी की यह कहानी सुनाई जाती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ