इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। यह तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आती है। अक्षय तृतीया को धन, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। संस्कृत में “अक्षय” का अर्थ होता है – जो कभी खत्म न हो। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अनंत फल देता है।
अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदने के साथ-साथ दीपदान का भी विशेष महत्व होता है। यदि इस दिन शाम के समय विशेष स्थानों पर दीपक जलाया जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और भाग्य चमक उठता है। आइए जानते हैं, इस दिन किन 4 स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होती है।
ये भी पढ़ें: खुशियां और धन आने का संकेत देती हैं इन 6 जानवरों का सपने दिखना, पूरे होंगे सभी अधूरे अरमान
उत्तर दिशा में दीपक जलाएं
घर की उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी का स्थान माना गया है। इस दिशा में दीपक जलाने से धन-वैभव में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। शाम के समय उत्तर दिशा में घी या तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
पानी रखने की जगह पर रखें दीपक
किचन में जहां पीने का पानी रखा जाता है, वह स्थान पितरों का स्थान माना जाता है। अक्षय तृतीया पर वहां दीपक जलाना पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के समान होता है। इससे पितरों की कृपा बनी रहती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं टिकती।
घर के पास जल स्त्रोत पर जलाएं दीपक
यदि आपके घर के पास कोई कुंआ, तालाब या नदी है, तो वहां जाकर दीपक जरूर जलाएं। जल स्त्रोतों पर दीपक जलाने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मुख्य द्वार के दोनों ओर रखें दीपक
शाम को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ घी का दीपक जलाएं। यह मां लक्ष्मी को आकर्षित करने का सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। इससे घर में धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
4 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
18 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
21 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
22 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines