---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vaishakh Amavasya 2024: इस दान से बदल जाएगा भाग्य, वैशाख अमावस्या को इस मुहूर्त में करें दान-पुण्य

Vaishakh Amavasya 2024: सनातन धर्म में अमावस्या के दिन नदियों में स्नान कर पितरों को प्रसन्न करने और ग्रह दोष को दूर करने के लिए दान करने की परंपरा है। वैशाख की अमावस्या 2024 के लिए यहां ग्रह दोष शांति के लिए ग्रहों के अनुसार दान करने वस्तुओं का सुझाव दिया गया है। आइए जानते हैं कि दान करने का शुभ मुहूर्त क्या है और क्या-क्या दान करना चाहिए?

---विज्ञापन---

Vaishakh Amavasya 2024: हिन्दू पचांग के दूसरे महीने वैशाख की अमावस्या कल बुधवार 8 मई को है। सभी 12 हिन्दू महीने में वैशाख को एक सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस पावन महीने की अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस तिथि को स्नान कर दान करने की प्राचीन परंपरा है। साल 2024 की वैसाख अमावस्या के दिन तीन योग—सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग—एक साथ बन रहे हैं। इस दुर्लभ योग में श्रद्धालुओं को स्नान कर शुभ मुहूर्त में कुछ वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए। इससे न केवल उन्हें पुण्य की प्राप्ति होगी, बल्कि पितृ दोष भी दूर होंगे और ग्रह दोष भी कटेगा। आइए जानते हैं, वैशाख पूर्णिमा के दिन दान करने का मुहूर्त क्या है और क्या दान करना चाहिए?

वैशाख अमावस्या: स्नान और दान का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 की वैशाख अमावस्या तिथि पर स्नान और दान करने के लिए तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं:

---विज्ञापन---
  • पहला मुहूर्त: स्नान और दान पहला मुहूर्त सुबह में ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 11 मिनट से आरंभ होकर 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यह योगियों और तपस्वियों के लिए उत्तम मुहूर्त है।
  • दूसरा मुहूर्त: यह सुबह में 5 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 14 मिनट तक है। यह लाभ-उन्नति मुहूर्त है, जो भगवान विष्णु के भक्तों, व्यापारियों और कारोबारियों के लिए स्नान और दान करने का बहुत शुभ मुहूर्त है।
  • तीसरा मुहूर्त: स्नान-दान का तीसरा मुहूर्त भी सुबह में ही है, जो 7 बजकर 14 मिनट से आरंभ होकर 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। यह तीसरा अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है, जो गृहस्थों के लिए स्नान और दान करने के लिए सबसे बढ़िया है।

इस दान से बदल जाएगा भाग्य

वैशाख अमावस्या को विधिवत स्नान, ध्यान और पूजा कर भगवान विष्णु के भक्तों और सामान्य गृहस्थों को अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार उचित अन्न, भोजन, फल और वस्त्र का दान करना चाहिए। पितरों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए चावल, घी, गुड़, चना, बर्तन, सफेद वस्त्र और सोना-चांदी के सिक्के दान कर सकते हैं। इस दान से आपका भाग्य बदल सकता है।

वैशाख अमावस्या: दान की वस्तुएं

ग्रह दोष के निवारण के लिए कुंडली में व्यक्ति का जो भी ग्रह कमजोर या पीड़ित है, उसकी शांति और मजबूती के लिए श्रद्धालु व्यक्ति शुभ इन वस्तुओं का दान कर सकते हैं:

---विज्ञापन---
  • सूर्य: लाल वस्त्र, केसर, लाल चंदन, तांबे के बर्तन, सोना और मूंगा
  • चंद्रमा: दूध, शक्कर, चावल, मोती और सफेद कपड़ा
  • बृहस्पति: हल्दी, पीले कपड़े, पीतल के बर्तन, सोना, पुस्तक, गाय और विष्णु चालीसा

ये भी पढ़ें: Red Garnet Benefits: नौकरी में तरक्की से लेकर धन बढ़ोतरी तक, सूर्य का उपरत्न है शुभ; जानें रेड गार्नेट के फायदे

  • मंगल: मसूर दाल, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे के बर्तन
  • बुध: हरे कपड़े, मूंग दाल, हरा चारा, कांसे के बर्तन, नोटबुक और कलम (पेन)
  • शुक्र: सफेद चावल, सफेद वस्त्र, दही, घी, इत्र और चांदी के सिक्के
  • शनि: सरसों तेल, तिल तेल, उड़द, काला तिल, नीला कपड़ा, कंबल, लोहा और स्टील के बर्तन

ये भी पढ़ें: Chamatkari Ratna: मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे, पहने ये पांच 5 चमत्कारी रत्न

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 07, 2024 09:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola