ज्ञान और विद्या के सागर भगवान हनुमान जी की पूजा सभी प्रकार के सुखों को प्रदान करती है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने हनुमान जी की चालीसा की रचना की थी। ये चालीसा 40 मंत्रों से मिलकर बनी है। ये मंत्र बेहद ही पावरफुल माने जाते हैं। हनुमान चालीसा की एक-एक चौपाई बेहद पावरफुल मानी जाती है।
हनुमान चालीसा का पाठ करना भगवान हनुमान की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय है। हालांकि इसका पाठ करने वाले व्यक्ति को सात्विकता अवश्य अपनानी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति सात्विकता का पालना करते हुए हनुमान चालीसा पाठ करता है, उसको जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। वहीं, अगर कोई पूरी हनुमान चालीसा नहीं पढ़ पा रहा है तो अपनी समस्या के अनुसार कुछ चौपाइयों का जाप कर सकता है।
पावरफुल हैं ये चौपाइयां
ग्रंथों के अनुसार अगर व्यक्ति अपनी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहता है तो हनुमान चालीसा की कुछ चौपाइयों का जाप वह कर सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चौपाइयां हैं, जिनका जाप करना फायदेमंद होता है।
विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करीबे को आतुर।।
इस चौपाई का जाप करने से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्राप्त होता है। विद्यार्थियों को इस चौपाई का नियमित जाप करना चाहिए।
भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे।।
अगर काम में बार-बार असफलता मिल रही है तो आप इस चौपाई का पाठ कर सकते हैं। इससे शत्रुओं से भी निजात मिलता है।
अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।
अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो डेली इस चौपाई को पाठ करना चाहिए। ये पाठ आप 108 बार भी कर सकते हैं।
नासे रोग हरे सब पीरा। जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।।
इस चौपाई का जाप करने से दुख-दर्द और रोग दूर हो जाते हैं। इसको शाम के समय जरूर जपना चाहिए।
भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महाबीर जब नाम सुनावे।।
अगर किसी को डर लगता है या नकारात्मक शक्तियों से परेशान है तो उसको इस चौपाई का नियमित जाप करना चाहिए। इससे डर समाप्त हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- भगवान विष्णु की छाती पर भृगु ऋषि ने किया था प्रहार, नारायण ने पकड़ लिए थे चरण!
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
4 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
8 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
11 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines