हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका दिन अच्छा जाए, कामों में सफलता मिले और मन में सकारात्मकता बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र के कुछ छोटे-छोटे लेकिन बेहद असरदार उपायों को अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत को खास बना सकते हैं?
भारतीय परंपराओं और प्राचीन शास्त्र के मेल से निकले ये उपाय न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि नकारात्मकता को दूर कर सफलता के रास्ते खोलते हैं। आइए जानते हैं, 5 ऐसे सरल और असरदार उपाय जिन्हें घर से निकलने से पहले करने से दिन शुभ बनता है और हर काम में सफलता मिलती है।
गुड़-पानी का सेवन करें
घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर ऊपर से एक गिलास पानी पी लें। यह उपाय बहुत ही सरल है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा होता है। गुड़ और पानी का संयोजन शरीर की ऊर्जा को सक्रिय करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। इससे न सिर्फ मन प्रसन्न रहता है, बल्कि दिनभर आपके कार्यों में सफलता के योग भी प्रबल हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं ये 7 पौधे, ये लकी प्लांट देते हैं किस्मत चमकने के संकेत
काली मिर्च का टोटका आजमाएं
अपने रास्ते में 4-5 दाने काली मिर्च के गिराएं और उन पर पैर रखते हुए बिना पीछे मुड़े आगे बढ़ जाएं। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़ने का प्रतीक माना जाता है। इसे करने से आप अपने साथ किसी भी प्रकार की बाधा या उलझन को साथ नहीं ले जाते हैं। यह उपाय विशेष रूप से तब प्रभावी होता है जब आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा, या व्यवसायिक मीटिंग में जा रहे हों।
आईने में खुद को देखें
घर से बाहर निकलने से पहले कुछ क्षण के लिए आईने में खुद को जरूर देखें। यह एक तरह का मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और भीतर से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जब आप खुद को मुस्कराते हुए आईने में देखते हैं, तो यह दिनभर एक सकारात्मक मूड बनाए रखने में मदद करता है।
सांसों की चाल को समझें
नाक के जिस छिद्र से सांस अधिक तीव्रता से चल रही हो, उसी दिशा का पैर पहले बाहर रखें। यदि दोनों ओर से सांस समान रूप से आ रही हो, तो दाहिना पैर पहले बाहर रखें। यह एक प्राचीन भारतीय तकनीक है, जिसे ‘स्वर विज्ञान’ कहा जाता है। मान्यता है कि इससे कार्यों में रुकावटें नहीं आतीं, बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
भगवान गणेश का स्मरण करें
घर से निकलते वक्त ‘श्री गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है यानी जो सभी विघ्नों और बाधाओं को दूर करते हैं। उनके स्मरण से मन शांत होता है और आत्मबल बढ़ता है। चाहे आप किसी परीक्षा के लिए जा रहे हों या व्यापारिक सौदे के लिए, गणपति बप्पा का आशीर्वाद सफलता दिलाता है।
ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
22 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines