Lal Kitab Ke Upay: मंगलवार को हनुमान जी का दिन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी अगर किसी से प्रसन्न होते हैं तो उसकी कुंडली में मंगल दोष न के बराबर होता है। यदि किसी की कुंडली में मंगल दोष है तो वह मंगलवार को ये 5 उपाय जरूर करें।
मंगलवार के उपाय
1. लाल किताब में बताया गया है कि मंगलवार के दिन गुड़ को रोटी में लपेटकर गाय को खिलाने से मांगलिक दोष दूर हो जाता है। लाल किताब के मुताबिक इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में मिठास आती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिलती है। साथ ही मंगलवार को बंदरों को अनाज खिलाने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
2. लाल किताब के मुताबिक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत करें। उसके बाद नजदीक के हनुमान मंदिर में जाकर सिन्दूर,चमेली का तेल और गुलाब की माला हनुमान जी को अर्पित करें। साथ ही चना गुड़ भी भगवान को चढ़ाएं और फिर उसे गरीबों को खिलाएं। ऐसा 11 मंगलवार तक करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है।
3. लाल किताब कहता है कि 11 मंगलवार तक शाम के समय नीम के पेड़ पर पहले जल चढ़ाएं, उसके बाद चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मंगल दोष तो दूर होता ही है साथ ही साथ धन का लाभ भी होता है।
4. लाल किताब के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमानजी को लाल कपड़ा,लाल पुष्प और लाल फल चढ़ाने से हनुमानजी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। इस उपाय को करने के बाद भक्त जो भी मांगता है वह उसे अवश्य मिलता है। इतना ही नहीं इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल भी मजबूत होता है।
5. यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो मंगलवार के दिन आंखों में सफ़ेद या काला सुरमा लगाएं। लाल किताब के मुताबिक मंगलवार को सफ़ेद या काला सुरमा लगाने से मंगल दोष कम होता है और तरक्की भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- Mahabharat Story: किसने किया महावीर अर्जुन का वध? जिसे देखकर हंसने लगी देवी गंगा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
फूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
13 hrs agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
17 hrs agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
1 day agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
1 day agoआज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? यहां जानिए शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines