इन 3 राशियों को मिलेगा अचानक अपार धन और सफलता, लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी किस्मत

Lakshmi Narayana Yoga: ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष के दो बेहद शुभ ग्रह शुक्र और बुध जुलाई महीने के अंत में सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे, जिसका सकारात्मक असर 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक होने की संभावना है।

lakshmi-narayana-yoga

Lakshmi Narayana Yoga: 19 जुलाई 2024 से वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बुध सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, एक दूसरे बेहद शुभ ग्रह शुक्र 31 जुलाई से इसी राशि यानी सिंह में गोचर कर करेंगे। इन दोनों शुभ ग्रहों के सिंह राशि में युति (संयोग) होने से काफी लाभकारी लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह व्यक्ति के जीवन में अचानक सफलता और धन की बौछार करने वाला माना गया है। इस योग के असर से लोग अचानक धनवान होते देखे गए हैं। आइए जानते हैं, शुक्र और बुध की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

शुक्र-बुध की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग से वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। स्टूडेंट्स के करियर में बेहद लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे, कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। यह समय लव लाइफ के लिए बहुत उत्तम है। आपसी रिश्ते बेहद मजबूत होंगे। कारोबार से प्राप्त लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। शेयर बाजार से जबरदस्त लाभ होने के योग हैं। पुराने हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिलने के आसार हैं। परिवार का सहयोग और प्रेम बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

सिंह राशि में बने लक्ष्मी नारायण योग का कन्या राशि के जातकों पर लाभकारी असर होने के योग हैं। छात्रों को करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके प्रोजेक्ट और काम सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिलने की संभावना है। कारोबारियों के व्यापार में विस्तार होने की उम्मीद है। राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिलेशनशिप में भावनात्मक लगाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

शुक-बुध के संयोग से निर्मित लक्ष्मी नारायण योग से वृश्चिक राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगेगा। किसी टीचर की सलाह से करियर में निर्णायक मोड़ आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब वालों की आय में प्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारी यात्राओं का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। काम-धंधे से जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है। फैमिली लाइफ में खुशहाली बढ़ेगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ