Laddu Gopal Winter Bhog: सर्दियों में लड्डू गोपाल की सेवा और भोग लगाने का अपना ही महत्व है. इस मौसम में सही भोग लगाने से घर में सुख-शांति और स्वास्थ्य दोनों बढ़ते हैं. अगर आप अपने लाला को खुश रखना चाहते हैं तो इन्हें सर्दियों में ये चार चीजें जरूर अर्पित करें. सही समय और विधि से भोग लगाने से उनकी कृपा और भी तेज होती है. इसके अलावा, मौसम के हिसाब से पौष्टिक और स्वादिष्ट भोग तैयार करना भी उनके लिए बहुत प्रिय होता हैक आइए जानते हैं, ठंड में लड्डू गोपाल को क्या भोग लगाने से घर-परिवार की बरकत तेज होगी?
गोंद के लड्डू
सर्दियों में गोंद के लड्डू लड्डू गोपाल के लिए विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं. ये शरीर में गर्माहट बढ़ाते हैं. चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में मददगार हैं. लड्डू गोपाल को अर्पित करने से उनके आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है. आप चाहें तो लड्डू में थोड़ा शहद या बादाम भी मिला सकते हैं. इससे भोग और स्वादिष्ट और पौष्टिक बनता है.
ये भी पढ़ें: 2026 Lucky Zodiac Signs: इन 7 राशियों के लिए मंगलमय रहेगी साल 2026 की शुरुआत, एक साथ बनेंगे 4 राजयोग
सरसों का साग
हरी सब्जियां सर्दियों में खूब खाई जाती हैं. खासकर सरसों का साग लड्डू गोपाल के लिए बहुत शुभ है. इसे अर्पित करने से बुध ग्रह भी मजबूत माने जाते हैं. घर के सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है. सरसों के साग में थोड़ी घी डालकर भोग बनाएं. इससे न केवल स्वाद बढ़ता है बल्कि भोग की शुद्धता भी बनी रहती है.
केसर-हल्दी वाला दूध
सर्दियों में केसर या हल्दी वाला दूध लड्डू गोपाल को बहुत प्रिय है. इससे लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहती है. साथ ही, इस भोग से बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं. परिणामस्वरूप, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं. आप चाहें, तो दूध को हल्का गुनगुना करके भोग में रखें. इसके साथ चुटकीभर शक्कर या गुड़ डाल सकते हैं.
रबड़ी
रबड़ी सर्दियों में भोग के लिए एक विशेष विकल्प है. मान्यता है कि लड्डू गोपाल को रबड़ी अर्पित करने से घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है. यह मिठास और समृद्धि का प्रतीक भी है. आप रबड़ी में थोड़ा पिस्ता या काजू भी डाल सकते हैं. इससे भोग और आकर्षक और पौष्टिक बनता है.
ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: क्या आपकी हथेली पर भी बनते हैं इंग्लिश के J K L M N अक्षर, जानिए इन संकेतों का मतलब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
15 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
16 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
22 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines