हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Labh Panchami 2024: लाभ पंचमी पर घर ले आएं ये 3 चीजें; लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी तिजोरी!

Labh Panchami 2024: दीपावली के पांचवें दिन यानी कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी कहते हैं। यह दिन धन की कामना करने वाले लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन कुछ खास उपायों से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न कर समृद्धि में वृद्धि की जा सकती है। आइए जानते हैं, क्या है ये उपाय?

विज्ञापन

Labh Panchami 2024: हिन्दू धर्म में कुछ तिथियों का विशेष महत्व होता है, उन तिथियों में कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विशेष महत्वपूर्ण है, जो धन के महात्योहार दीपवाली के पांचवें दिन को पड़ता है। इसे दिन को ‘लाभ पंचमी’ कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल यह पर्व बुधवार 6 नवंबर, 2024 को पड़ रहा है। यह दिन न केवल व्यापारियों और धन का लेनदेन करने वाले लोगों के लिए बल्कि गृहस्थों और धन की कामना करने वाले सभी लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

लाभ यूं तो यह लाभ पंचमी का पर्व देश में अधिकांश जगह मनाया जाता है, लेकिन गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में यह खास तौर पर मनाया जाता है। इसे सौभाग्य पंचमी या ज्ञान पंचम भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपायों से माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर समृद्धि में वृद्धि की जा सकती है। आइए जानते हैं, लाभ पंचमी से जुड़ी मान्यताएं क्या हैं और इस दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा सदैव बनी रहती है?

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ में ठेकुआ क्यों चढ़ाते हैं, क्यों कहते हैं इसे महाप्रसाद, जानें विस्तार से

विज्ञापन

लाभ पंचमी की मान्यताएं

लाभ पंचमी के अवसर पर बिजनेस करने वाले लोग अपने बही-खाता की पूजा करते हैं। पारंपरिक रूप से ज़माने के मुनीम और खजांची यानी अकाउंटेंट और कैशियर इस पूजा को अवश्य करते है। साथ ही दिवाली से लेकर आज तक की लेखा-जोखा किया जाता है। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले दिनों में लाभ-हानि का गणित कैसा रहने वाला है।

इस शुभ पर्व के मौके पर बही-खाते पर शुभ-लाभ और स्वस्तिक बनाया जाता है। इस दिन नए रोकड़ खाते का का उद्घाटन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आगामी वर्ष में व्यापार में भरपूर बरकत होती है। साथ ही इस दिन कई साधक सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए व्रत भी रखते हैं।

विज्ञापन

लाभ पंचमी के उपाय

चांदी या पीतल का कछुआ घर लाएं: वैदिक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में चांदी और पीतल के कछुओं को घर में रखने के पीछे कई लाभ बताए गए हैं। इन धातुओं के शुभ प्रभाव और कछुए के धीमे, स्थिर और दीर्घायु होने की प्रवृत्ति से कई समस्याओं का समाधान होता है। मान्यता है कि लाभ पंचमी के दिन घर में चांदी या पीतल का कछुआ रखने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

हल्दी की गांठ के उपाय: लाभ पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और पूजा के दौरान उनको हल्दी की 5 गांठें अर्पित करें। फिर पूजा स्थान और जहां पैसे रखते हों, उस जगह को अच्छी तरह साफ करें और वहां मां लक्ष्मी को चढ़ाया हुए हल्दी की गांठें एक लाल कपड़े में गांठ बांधकर तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इस उपाय से घर में बरकत होती है।

विज्ञापन

घर लाएं गोमती चक्र: हिन्दू धर्म में गोमती चक्र में मां लक्ष्मी का वास माना गया है, जो धन और समृद्धि लाता है। लाभ पंच्न्मी पूजा में एक लाल चाकौर कपड़े में 5 गोमती चक्र बांध कर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। विधि-विधान से लक्ष्मी माता की पूजा करने के बाद अगले दिन सभी गोमती चक्र लाल कपड़े में गांठ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। इससे सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola