Mysterious Things About Life: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि सब माया है. किसी भी चीज से मोह नहीं लगाना चाहिए क्योंकि न तो आप अपने साथ कुछ लेकर आए हो और न ही कुछ लेकर जाओगे. लेकिन शास्त्रों में उन 2 चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें व्यक्ति अपने साथ लेकर आता है और मरने के बाद वापस (kya leke aaya bande kya leke jayega) भी लेकर जाता है. ये पढ़ने में थोड़ा अजीब व रहस्यमयी लग सकता है. लेकिन सत्य है.
शास्त्रों में कई ऐसी रहस्यमयी बातों का उल्लेख किया गया है, जिनके बारे में अभी भी अधिकतर लोगों को नहीं पता है. चलिए अब उन 2 चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो मनुष्य जीवन में अपने साथ लेकर आया है और इन्हें लेकर ही वापस (kya leke aaya jag mein kya leke jayega) जाएगा.
जानें क्या लेकर आए हो और क्या लेकर जाओगे?
कर्म-
शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति कर्म बंधन से आसानी से मुक्त नहीं हो सकता है. मनुष्य द्वारा किया गया छोटा-सा-छोटा कर्म उसे अच्छा व बुरा फल जरूर देता है. यहां तक कि कर्म का खेल जन्म और मृत्यु के बाद भी चलता है. आपके पहले जन्म के ही कुछ अच्छे कर्म हैं, जिस कारण आपको मनुष्य योनि (Human Birth Or Human Life) मिली है. कहा जाता है कि यदि आप इस जन्म में बुरे कर्म करोगे, तो मरने के बाद भी ये कर्म आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे.
काल-
कर्म के अलावा व्यक्ति काल यानी उम्र लेकर आया है. शास्त्रों में स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है कि किस समय किस व्यक्ति का जन्म हुआ है और कब और कैसे उसकी मृत्यु होगी, ये सब पहले से निश्चित है. इसे कभी भी किसी भी परिस्थिति में बदला (आगे बढ़ाया या कम किया) नहीं जा सकता है. हालांकि, अच्छे कर्मों से व्यक्ति अपने काल (जीवन) को सुखमय व खुशहाल बना सकता है.
किन चीजों से मोह नहीं लगाना चाहिए?
शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को धन, भोजन, कपड़े, रिश्ते और रोजाना में इस्तेमाल होने वाली किसी भी चीज से मोह यानी लगाव नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये सभी चीजें यहीं धरती पर रहती हैं. मरने के बाद इनका कोई मोल नहीं है. लेकिन कर्म व्यक्ति का पीछा कभी नहीं छोड़ते हैं.
ये भी पढ़ें- मौत से एक दिन पहले हर व्यक्ति को मिलते हैं ये 6 संकेत, महसूस होने पर हो जाएं सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
15 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines