Krishna Pingala Sankashti Chaturthi 2026 Today Shubh Muhurat & Upay: भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूप हैं, जिन सभी की पूजा का अपना महत्व है. ‘कृष्णपिंगल महागणपति’ भी गणेश जी का एक दुर्लभ स्वरूप है, जिसकी पूजा कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर विशेष रूप से की जाती है. मान्यता है कि कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करने से जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति को उच्च ज्ञान की प्राप्ति होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस बार आज 3 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट से चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ हो रहा है, जो कि कल 4 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज 3 जुलाई 2026, वार शुक्रवार को ही कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है.
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी की पूजा के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:07 से सुबह 04:47
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:53
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:22 से शाम 07:42
- चन्द्रोदय- रात 09:53
ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के उपाय
- गणेश जी को खुश करने के लिए आज कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर घर में स्थापित उनकी मूर्ति का गंगाजल से अभिषेक करें. साथ ही उन्हें नए वस्त्र, माला, फूल, फल, मिठाई और दूर्वा घास आदि अर्पित करें. इस दौरान 11 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि परेशानियों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी.
- यदि आप किसी बड़े संकट में फंसे हैं तो आज सुबह-शाम कुल 3 बार संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें. इसके पाठ से आपको अपनी विभिन्न परेशानियों का समाधान जरूर मिलेगा.
- अच्छी सेहत और धन प्राप्ति के लिए आज सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 3 माला जाप जरूर करें.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 3 जुलाई 2026 का राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
19 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
21 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines