Krishna Pingala Sankashti Chaturthi 2026: आज कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में करें ये 3 उपाय, विघ्नहर्ता श्री गणेश दूर करेंगे हर संकट

Krishna Pingala Sankashti Chaturthi 2026 Today: आज 3 जुलाई 2026, वार शुक्रवार को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी है. आज के दिन भगवान श्री गणेश के ‘कृष्णपिंगल महागणपति’ स्वरूप की पूजा करना शुभ होता है. चलिए अब जानें आज के शुभ मुहूर्त और विघ्नहर्ता श्री गणेश को खुश करने के लिए किए जाने वाले 3 महाउपायों के बारे में.

Krishna Pingala Sankashti Chaturthi 2026

Credit- AI Gemini

Krishna Pingala Sankashti Chaturthi 2026 Today Shubh Muhurat & Upay: भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूप हैं, जिन सभी की पूजा का अपना महत्व है. ‘कृष्णपिंगल महागणपति’ भी गणेश जी का एक दुर्लभ स्वरूप है, जिसकी पूजा कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर विशेष रूप से की जाती है. मान्यता है कि कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करने से जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति को उच्च ज्ञान की प्राप्ति होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस बार आज 3 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट से चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ हो रहा है, जो कि कल 4 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज 3 जुलाई 2026, वार शुक्रवार को ही कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है.

विज्ञापन

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:07 से सुबह 04:47
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:53
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:22 से शाम 07:42
  • चन्द्रोदय- रात 09:53

ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के उपाय

  • गणेश जी को खुश करने के लिए आज कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर घर में स्थापित उनकी मूर्ति का गंगाजल से अभिषेक करें. साथ ही उन्हें नए वस्त्र, माला, फूल, फल, मिठाई और दूर्वा घास आदि अर्पित करें. इस दौरान 11 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि परेशानियों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी.
  • यदि आप किसी बड़े संकट में फंसे हैं तो आज सुबह-शाम कुल 3 बार संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें. इसके पाठ से आपको अपनी विभिन्न परेशानियों का समाधान जरूर मिलेगा.
  • अच्छी सेहत और धन प्राप्ति के लिए आज सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 3 माला जाप जरूर करें.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 3 जुलाई 2026 का राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ