---विज्ञापन---

Religion angle-right

Krishna Photo Vastu Tips: गोवर्धन पूजा पर घर में कैसे और कहां लगाएं भगवान कृष्ण की तस्वीर? जानिए शुभ दिशा और असर

Krishna Photo Vastu Tips: गोवर्धन पूजा न केवल भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है, बल्कि यह दिन घर में शुभ ऊर्जा और सकारात्मकता को आमंत्रित करने का भी बेहतरीन अवसर है। यदि आप सोच रहे हैं कि इस शुभ अवसर भगवान कृष्ण की तस्वीर घर में कैसे और कहां लगाएं, तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल।

---विज्ञापन---

Krishna Photo Vastu Tips: भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूप न केवल सौंदर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं, बल्कि हर रूप विशेष प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा का वाहक भी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूप अलग-अलग दिशाओं में अलग तरह के प्रभाव देते हैं। यदि घर में श्रीकृष्ण की तस्वीरें सही दिशा में लगाई जाएं, तो घर में प्रेम, समृद्धि, सुरक्षा और सफलता जैसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं, घर की आठ दिशाओं के अनुसार, कौन-सी तस्वीर लगाना सबसे अधिक शुभ फलदायी हो सकता है।

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): लड्डू गोपाल

उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को आध्यात्मिकता और मासूमियत का स्थान माना गया है। इस दिशा में लड्डू गोपाल का बाल स्वरूप लगाने से घर में प्रेम, शांति और संतान सुख बढ़ता है।

---विज्ञापन---

पूर्व दिशा: बांसुरी बजाते गोपाल

गायों के बीच बांसुरी बजाते भगवान कृष्ण का चित्र पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि, धार्मिक उन्नति और करियर ग्रोथ में सहायक होता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण): विराट रूप

दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में महाभारत के गीता उपदेश देते विराट रूप की तस्वीर लगाना चाहिए। यह आत्मबल, ऊर्जा और नकारात्मकता से सुरक्षा देता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बच्चों की परवरिश में ये 5 गलतियां माता पिता को बना देती हैं असफल

दक्षिण दिशा: गोवर्धनधारी कृष्ण

गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान कृष्ण की तस्वीर सुरक्षा, आत्मविश्वास और विपत्तियों से रक्षा का प्रतीक है। यह दिशा मजबूत निर्णय शक्ति देती है।

---विज्ञापन---

दक्षिण-पश्चिम: सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण

इस दिशा में सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण की छवि लगाने से नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

पश्चिम दिशा: द्वारकाधीश स्वरूप

भगवान कृष्ण का राजसी रूप यानि द्वारकाधीश की तस्वीर धन, वैभव और भौतिक सुखों में वृद्धि करता है। व्यापारियों के लिए यह दिशा विशेष रूप से लाभदायक है।

---विज्ञापन---

उत्तर-पश्चिम: रासलीला स्वरूप

राधा-कृष्ण की रासलीला का चित्र इस दिशा में प्रेम, वैवाहिक सुख और रिश्तों में मधुरता लाता है। अविवाहित लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

उत्तर दिशा: सारथी भगवान कृष्ण

अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए कृष्ण का चित्र उत्तर दिशा में लगाने से निर्णय क्षमता, विवेक और शत्रु नाश का संकेत मिलता है।

---विज्ञापन---

इन वास्तु टिप्स भी रखें ध्यान

भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाते समय कुछ जरूरी वास्तु नियमों का पालन अवश्य करना आवश्यक है। तस्वीर हमेशा साफ-सुथरी और श्रद्धापूर्ण स्थान पर लगानी चाहिए। धुंधली, फटी या टूटी-फूटी तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा देती हैं, इसलिए इन्हें हटा देना चाहिए। भगवान की आंखें चित्र में स्पष्ट और भावपूर्ण होनी चाहिए, क्योंकि आंखों से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रीकृष्ण की तस्वीर के आसपास झाड़ू, जूते या कोई अपवित्र वस्तु न रखें। याद रखें, भगवान कृष्ण का हर स्वरूप केवल चित्र नहीं, बल्कि ऊर्जा का केंद्र होता है, जो घर में सुख-शांति लाता है।

ये भी पढ़ें: Navpancham Yog: 7 दिन बाद मंगल गुरु बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम योग, बुलंदियों पर होगा इन 4 राशियों की किस्मत का सितारा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Oct 22, 2025 01:19 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola