Live Updates
नोएडा इस्कॉन मंदिर में भक्तों का हुजूम, फ्लाइओवर पर लगी गाड़ियों की कतार
नोएडा इस्कॉन मंदिर सेक्टर 33 में स्थित है. मंदिर में हजारों भक्तों और दर्शनार्थियों का भीड़ एक हुजूम की तरह जुटती जा रही है। भीड़ को देखते हुए मंदिर में हो रही कीर्तन-भजन को बाहर बड़े-बड़े LED स्क्रीन भी दिखाया जा रहा है। इस मंदिर के ठीक सामने से फ्लाइओवर है, जिसपर कार-बाइक जैसी गाड़ियां कतार में खड़ी हैं और लोग वहां से मंदिर के दर्शन कर रहे हैं।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के हर कोने में मची है जन्माष्टमी की धूम
खबर है कि जन्माष्टमी त्योहार का असर देश के कोने-कोने में दिख रहा है. तमिलनाडु के थुटिकुडी में आतिशबाजियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया. लोग अपने सिरों छोटी-छोटी प्रतिमाएं लेकर घर आते दिखे.
दिल्ली, नोएडा समेत और एनसीआर के शहरों जन्माष्टमी की धूम मची है। ग्रेटर कैलास स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्तों और दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ा हुआ है. भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत की जा रही है.
ऐसे करें मध्यरात्रि में लड्डू गोपाल का पूजन
प्रचलित परंपराओं के अनुसार, चूंकि लड्डू गोपाल का जन्म एक जेल यानी कारागार में हुआ था। इसलिए आधी रात में एक सिक्के की मदद खीरे को बीच में काटकर लड्डू गोपाल के जन्म के बाद 'नाल छेदन' की रस्म निभाई जाती है. इसके बाद 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' करते भगवान की पूजा-वंदना की, खुशियां मनाई जाती है.
इसके बाद लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। फिर पंचामृत को साफ गंगाजल से धोकर लड्डू गोपाल के नए वस्त्र से सुशोभित किया जाता है और छप्पन भोग परोसा जाता है.
भगवान श्रीकृष्ण की बहन मां योगमाया की जयंती
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अगले दिन मां योगमाया की जयंती भी मनाते हैं, जिसे विंध्यावासिनी भी कहा जाता है। मां योगमाया भगवान कृष्ण की बहन हैं। कहते हैं, जब कंस ने योगमाया को पटक कर मारने की कोशिश की थी, तो वे छिटककर आसमान में विलीन हो गई थीं और तभी भविष्यवाणी हुई थी कि हे कंस! तुम्हारा विनाश करने वाला गोकुल में पैदा हो चुका है।
बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में मध्यरात्रि में होगी विशेष मंगला आरती
आज जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। केवल भारत से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
आज आधी रात को 1:45 बजे विशेष मंगला आरती होगी। इसमें केवल विशेष पास वाले 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा। पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं।
Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुजरात के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गुजरात के अहमदाबाद में स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. यहां भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते दिखे.
Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पूजा अर्चना की. बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर को दो दिन के लिए मथुरा दौर पर हैं.
Krishna Janmashtami 2026 Updates: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. आज भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है. जन्माष्टमी के पर्व पर देशभर के मंदिरों में उत्सव मनाया जा रहा है. रात्रि कार्यक्रम के लिए मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है. आइये आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों से जुड़े अपडेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि (Krishna Janmashtami Puja Vidhi)
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था. आज रात के समय भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है. आप रात्रि निशिता काल में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करें. पंचामृत से अभिषेक करने के बाद गंगाजल से स्नान कराएं और साफ वस्त्र पहनाएं. इसके साथ ही आप मुकुट, बांसुरी और आभूषणों के साथ श्रृंगार करें. बाल गोपाल को धनिये की पंजीरी, पंचमेवा और माखन मिश्री का भोग लगाएं. श्रीकृष्ण की आरती कर पूजा संपन्न करें.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त (Krishna Janmashtami Puja Muhurat)
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र के दौरान निशिता काल में हुआ था. यह मुहूर्त रात के समय होता है. कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा के लिए यह मुहूर्त बेहद शुभ माना जाता है. आज बाल गोपाल की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त रात को 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात को 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आप भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा कर सकते हैं. व्रत का पारण 5 सितंबर को सुबह 6 बजकर 1 मिनट के बाद कर सकते हैं.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों के उत्सव और अन्य सभी अपडेट के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
3 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
10 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines