Kojagari Puja 2025: कब है कोजागरी पूजा? इस दिन धरती पर विचरण करती हैं मां लक्ष्मी, धन-दौलत के लिए इस विधि से करें पूजा

Kojagari Puja 2025: कोजागारी पूजा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धन लाभ की प्राप्ति के लिए खास होती है. यह कोजागारी पूजा आश्विन माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होती है.

Kojagari Puja 2025

Credit- News 24 Gfx

Kojagari Puja 2025: आश्विन माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को कोजागरी पूजा होती है. यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. धार्मिक मान्याओं के अनुसार, कोजागरी पूजा के दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है. वह धरती पर आती हैं और स्वच्छता, श्रद्धा और सत्कर्म से रहने वाले भक्तों के घर में वास करती हैं. यह कोजागरी पूजा का पर्व शरद पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है. चलिए जानते हैं इस बार शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूजा किस दिन पड़ रही है.

कब है कोजागरी पूजा? (Kojagari Puja Date)

कोजागरी पूजा शरद पूर्णिमा के दिन मनाई जाएगी. शरद पूर्णिमा आश्विन माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस बार यह तिथि 6 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो रही है. जिसका समापन अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा. कोजागरी पूजा भी इसी दिन होगी. कोजागरी पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात रात 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

कोजागरी पूजा का महत्व (Kojagari Puja Significance)

कोजागरी पूजा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. ऐसी मान्यता है कि, इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं. वह साफ-सफाई वाले स्वच्छ घरों में जाती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती है. इस दिन लोग घरों की सफाई कर दीप जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं.

कोजागरी पूजा विधि (Kojagari Puja Vidhi)

कोजागरी पूजा में निशिता मुहूर्त के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें. देवी मां के समक्ष दीपक जलाएं और अक्षत, सिंदूर, गुलाब, कमल के फूल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धूप, दीप, गंध, आदि अर्पित करें. इसके बाद मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप करें. मां लक्ष्मी को बताशे, खीर और सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ