Black Magic Symptoms: काला जादू एक ऐसी क्रिया, जिसके बारे में लोग बात करने से भी डरते हैं। काला जादू नकारात्मक शक्तियों से किया जाता है। यह अधिकतर बुरे कार्यों के लिए या किसी का अनहित करने के लिए ही किया जाता है। जब कोई व्यक्ति इससे प्रभावित होता है तो उसके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं। कई बार यह व्यक्ति की मौत का कारण भी बन सकता है।
कई जगहों पर आज भी काला जादू अस्तित्व में है। इससे लोग टोना-टोटका भी करते हैं। ज्योतिष में तंत्र शास्त्र, लाल किताब और कुछ अन्य ग्रंथों में भी इसकी जानकारी मिलती है। इसके कई सारे कारण होते हैं। आइए जानते हैं कि कौन लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं।
दिखने लगते हैं ये संकेत
अगर कोई व्यक्ति बीमार है और उसको जांच में कोई भी बीमारी नहीं आ रही है। बिना वजह घबराहट, लड़ाई-झगड़े और धन हानि होना भी इसका संकेत माना जाता है।
नौकरी या व्यापार में नुकसान
अगर व्यापार सही चलते-चलते एकदम से रुक जाए या फिर नुकसान होने लगे। अचानक नौकरी छूट जाना, प्रयास के बाद भी धन संबंधी परेशानियों का खत्म न होना आदि संकेत दिखें तो यह भी काले जादू का संकेत हो सकते हैं।
बनी रहे उलझन
अगर आपको अचानक से अजीब गतिविधियां, कोई छाया घबराहट, बेचैनी और उलझन बनी रहे तो काफी संभावना है कि आप काले जादू से पीड़ित हो सकते हैं। काले जादू से पीड़ित व्यक्ति की ऊर्जा में अचानक से बदलाव होता है। यह ऊर्जा काफी परेशान करने वाली होती है।
सूखने लगे तुलसी का पौधा
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा अचानक से सूखने लगे तो यह संकेत भी घर में नकारात्मक ऊर्जा होने का होता है। ऐसे में आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।
दिखते हैं ये शारीरिक बदलाव
अगर व्यक्ति को डिप्रेशन है या फिर हमेशा बेड पर रहना चाहता है। चेहरे का तेज खत्म होने लगे और शरीर काला या पीला सा पड़ने लगे। शरीर में भारीपन रहने के साथ ही व्यक्ति की आंखें भी लाल रहें तो ऐसा व्यक्ति काले जादू से पीड़ित हो सकता है।
काले जादू से प्रभावित हो सकते हैं ये लोग
- अगर कुंडली में राहु या केतु कमजोर या फिर अशुभ भावों में स्थित हो तो व्यक्ति नकारात्मक शक्तियों का शिकार हो सकता है।
- कुंडली में चंद्रमा दुर्बल स्थिति में हो या फिर राहु-केतु अथवा शनि से प्रभावित हो तो भी काले जादू का प्रभाव पड़ सकता है।
- आठवें और 12वें भाव में राहु, केतु, शनि या मंगल जैसे ग्रहों की स्थिति भी व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा के प्रति सेंसिटिव बना देती है।
- जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है तो भी व्यक्ति नेगेटिव एनर्जी की चपेट में आ सकता है।
- कुंडली में पितृदोष या ग्रहण योग भी नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाता है।
- राहु की महादशा या केतु की अंतर्दशा में भी व्यक्ति पर ऊपरी बाधाओं का प्रभाव जल्दी होता है।
करें ये उपाय
काले जादू का असर खत्म करने के लिए हनुमान जी का पूजन करें। डेली हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ भी करें। इसके साथ ही अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Vidhur niti: सबसे छिपाकर रखें ये बातें, किसी भी न करें जिक्र!
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
8 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
10 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
11 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
12 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines