Festival Decoration Vastu Tips: भारत में हर त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ या रीति-रिवाजों का पर्व नहीं होता, बल्कि यह घर की ऊर्जा को शुद्ध करने और सकारात्मकता बढ़ाने का भी अवसर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, त्योहारों पर घर की सजावट और सफाई न केवल देवी-देवताओं को प्रसन्न करती है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति भी लाती है।
सफाई से आती है लक्ष्मी जी
वास्तु मान्यता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छता की प्रतीक हैं। जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहां धन, वैभव और सौभाग्य का वास होता है। इसलिए त्योहारों से पहले घर की सफाई करना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का भी तरीका है। जाले, धूल और गंदगी हटाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पुरानी, टूटी हुई वस्तुएं बाहर निकालने से मानसिक बोझ भी कम होता है।
रंगाई-पुताई का महत्व
त्योहारों पर लोग घर की पुताई या रंग-रोगन करवाते हैं। वास्तु के अनुसार यह बेहद शुभ कार्य है। इससे घर में जमा पुरानी, बासी ऊर्जा बाहर निकलती है। नई रंगत घर में उत्साह और नवचेतना भर देती है। पेंट में उपयोग होने वाले कुछ रंग जैसे सफेद, हल्का पीला या क्रीम रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक होते हैं।
ये भी पढ़ें: Leg Shaking Habit: बैठे-बैठे पैर हिलाना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं
दरवाजे और सीलन पर दें ध्यान
अगर घर के दरवाजों से आवाज़ आती है या वे पुराने हो चुके हैं, तो उन्हें बदलवाना चाहिए। दीवारों में सीलन वास्तु दोष का संकेत मानी जाती है। इसे ठीक करवा लेना जरूरी है, खासकर त्योहारों से पहले, क्योंकि यह आर्थिक समस्याओं को न्योता दे सकती है।
रंगोली और द्वार सजावट
त्योहारों पर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। रंगोली के रंग और डिज़ाइन से वातावरण में उल्लास आता है। यह मां लक्ष्मी को आकर्षित करने का प्रतीक भी है। मुख्य द्वार पर तोरण, दीपक, फूलमाला आदि से सजावट करना भी वास्तु अनुसार धन और सौभाग्य को बुलाने का सरल उपाय है।
जानें पूजा की सही दिशा
त्योहारों पर घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पूजा करना सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए सर्वोत्तम होती है। यहां पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: Lakshmi Photo Vastu Tips: दिवाली में घर में धन वर्षा चाहते हैं, तो इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की फोटो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
10 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
12 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
13 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
18 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines