---विज्ञापन---

Religion angle-right

Festival Decoration Vastu Tips: त्योहारों पर क्यों जरूरी है घर की सफाई और की सजावट, जानें वास्तु और धार्मिक कारण

Festival Decoration Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि हिन्दू धर्म में त्योहारों से पहले घर की सफाई और सजावट क्यों जरूरी मानी जाती है? क्या केवल परंपरा ही कारण है या इसके पीछे छिपे हैं गहरे वास्तु और धार्मिक रहस्य? आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Festival Decoration Vastu Tips: भारत में हर त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ या रीति-रिवाजों का पर्व नहीं होता, बल्कि यह घर की ऊर्जा को शुद्ध करने और सकारात्मकता बढ़ाने का भी अवसर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, त्योहारों पर घर की सजावट और सफाई न केवल देवी-देवताओं को प्रसन्न करती है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति भी लाती है।

सफाई से आती है लक्ष्मी जी

वास्तु मान्यता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छता की प्रतीक हैं। जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहां धन, वैभव और सौभाग्य का वास होता है। इसलिए त्योहारों से पहले घर की सफाई करना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का भी तरीका है। जाले, धूल और गंदगी हटाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पुरानी, टूटी हुई वस्तुएं बाहर निकालने से मानसिक बोझ भी कम होता है।

---विज्ञापन---

रंगाई-पुताई का महत्व

त्योहारों पर लोग घर की पुताई या रंग-रोगन करवाते हैं। वास्तु के अनुसार यह बेहद शुभ कार्य है। इससे घर में जमा पुरानी, बासी ऊर्जा बाहर निकलती है। नई रंगत घर में उत्साह और नवचेतना भर देती है। पेंट में उपयोग होने वाले कुछ रंग जैसे सफेद, हल्का पीला या क्रीम रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक होते हैं।

ये भी पढ़ें: Leg Shaking Habit: बैठे-बैठे पैर हिलाना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं

---विज्ञापन---

दरवाजे और सीलन पर दें ध्यान

अगर घर के दरवाजों से आवाज़ आती है या वे पुराने हो चुके हैं, तो उन्हें बदलवाना चाहिए। दीवारों में सीलन वास्तु दोष का संकेत मानी जाती है। इसे ठीक करवा लेना जरूरी है, खासकर त्योहारों से पहले, क्योंकि यह आर्थिक समस्याओं को न्योता दे सकती है।

रंगोली और द्वार सजावट

त्योहारों पर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। रंगोली के रंग और डिज़ाइन से वातावरण में उल्लास आता है। यह मां लक्ष्मी को आकर्षित करने का प्रतीक भी है। मुख्य द्वार पर तोरण, दीपक, फूलमाला आदि से सजावट करना भी वास्तु अनुसार धन और सौभाग्य को बुलाने का सरल उपाय है।

---विज्ञापन---

जानें पूजा की सही दिशा

त्योहारों पर घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पूजा करना सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए सर्वोत्तम होती है। यहां पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: Lakshmi Photo Vastu Tips: दिवाली में घर में धन वर्षा चाहते हैं, तो इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की फोटो

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 09, 2025 09:12 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola