हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaan pe Til: कान पर तिल होना धनवान बनाएगा या कंगाल? जानें कान पर तिल होने के शुभ-अशुभ मतलब

Kaan pe Til: शरीर पर तिल का होना एक प्राकृतिक लक्षण है। बहुत से लोग कान पर तिल होने को लेकर कई संदेह और भ्रांतियां पाल लेते हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद उम्मीद है कि आपके बहुत सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे और आपके अनेक संदेह भी समाप्त हो जाएंगे, तो आइए जानते हैं कि कान पर तिल होना क्या संकेत देता है और इसका जीवन पर क्या असर होता है?

विज्ञापन

Kaan pe Til: शरीर तिल होना एक कुदरती और स्वाभाविक बात है, लेकिन इसे लेकर मन में ये उहापोह बना रहता है कि क्या यह शुभ है या अशुभ? सामुद्रिकी शास्त्र में शरीर के प्रत्येक अंगों पर तिल होने के मतलब को विस्तार बताया गया हैं। इसमें कान पर तिल होने के अर्थ और उसे परिणामों को भी समझाया गया है। आइए जानते हैं कि कान पर तिल होना शुभ है या अशुभ और जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

कान पर तिल शुभ या अशुभ?

सामुद्रिकी शास्त्र में पुरुष और स्त्री के लिए कान पर भी तिल होने को शुभ या अशुभ होना, उनके दाएं और बाएं भाग से निर्धारित किया जाता है। इस शास्त्र के अनुसार, पुरुषों के दाएं और स्त्रियों के बाएं कान पर तिल होना शुभ होता है। साथ ही, इस शास्त्र में पुरुषों के बाएं और स्त्रियों के दाएं कान पर तिल होने को न तो विशेष अशुभ बताया गया है और न ही इस पर खास चर्चा की गई है। इससे यह समझ आता है कि संभवतः इसका जीवन को कोई खास असर नहीं होता है। लेकिन कुछ सामुद्रिक शास्त्रियों का मत है कि यह स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और स्वभाव में क्रोध या उग्रता ला सकता है।

कान पर तिल का शुभ प्रभाव

  • सामुद्रिकी शास्त्र के मुताबिक, कान पर तिल वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। वे बहुत जल्दी कुछ भी सीख सकते हैं, क्योंकि उनके पास सीखने और समझने की तेज क्षमता होती है।
  • मान्यता है कि कान पर तिल वाले लोग जीवन में आर्थिक सफलता हासिल कर धनवान बन सकते हैं। साथ ही, उन्हें जीवन में यह सफलता भी जल्दी प्राप्त हो जाती है।
  • जिनके कान पर तिल होता उनके बारे में देखा गया है के उनमें नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। वे सेना और राजनीति में अच्छा योगदान कर सकते हैं।
  • यह भी देखा गया है कान पर तिल वाले लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं और वे आत्मविश्वासी भी होते हैं।
  • कान पर तिल वाले जातक अच्छे कलाकार और वक्ता हो सकते हैं, क्योंकि उनमें अभिनय के साथ-साथ बातों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की क्षमता होती है।

ये भी पढ़ें: 17 मुखी रुद्राक्ष है गुडलक और ‘आइडियल लाइफ पार्टनर’ पाने की चाबी, जानें महत्व और धारण करने की विधि

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जान लें झाड़ू खरीदने के 2 शुभ दिन, नहीं तो रूठ जाएंगी लक्ष्मीजी, छा जाएगी कंगाली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola