कामिका एकादशी कब है, 30 या 31 जुलाई? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Kamika Ekadashi 2024 Date: सावन के पवित्र महीने की कृष्ण पक्ष में रखे जाने वाले कामिका एकादशी व्रत को लेकर कन्फ्यूजन है कि यह कब है, 30 या 31 जुलाई? आइए जानते हैं, एकादशियों में श्रेष्ठ कामिका एकादशी की तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय क्या है?

Kamika-Ekadashi-2024

Kamika Ekadashi 2024 Date: साल की सभी 24 एकादशियों में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि देवशयनी एकादशी के दिन 4 महीने के लिए भगवान विष्णु के सो जाने के बाद यह पहली एकादशी है। सावन के महीने में पड़ने कारण से भी यह महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस एक एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी सहित भगवान शिव और मां पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं, कामिका एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहुर्त और पारण का समय क्या है?

विज्ञापन

कामिका एकादशी कब है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन महीने में दो एकादशियां होती हैं। इस माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं, वहीं शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा गया है। सावन 2024 में एकादशियों में श्रेष्ठ कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। सभी एकादशियों की तरह यह फलदायी एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित है।

विज्ञापन

कामिका एकादशी का महत्व

धार्मिक ग्रंथों में कामिका एकादशी की बहुत प्रशंसा की गई है। ग्रंथों के अनुसार, इस एकादशी को करने का पुण्य न केवल व्रती यानी साधक-साधिका को प्राप्त होता है, बल्कि उनके पूर्वज और पितर भी लाभान्वित होते हैं। मान्यता है कि इस व्रत की रात को भगवान के मंदिर में दीपक जलाने से व्रती के पितरों को स्वर्गलोक में अमृतपान कराया जाता है। वहीं, जो व्रती घी या तेल का दीपक जलाते हैं, उनको इस जीवन के बाद सूर्य लोक में स्थान प्राप्त होता है। मान्यता है कि कामिका एकादशी का व्रत रखने से ब्रह्महत्या जैसे पाप भी नष्ट हो जाते हैं। व्रत की कथा को श्रद्धापूर्वक सुनने मनुष्य इस जीवन के बाद विष्णु लोक में स्थान पाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत मंगलवार 30 जुलाई, 2024 की शाम 4 बजकर 44 मिनट से होगी, जो अगले दिन यानी बुधवार 31 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। सूर्य के उदय होने की तिथि यानी उदयातिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। इस एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त सर्वार्थ सिद्धि योग में सूर्योदय के बाद 3 बजकर 55 मिनट से पहले तक करना विशेष फलदायी है।

विज्ञापन

जानें पारण का समय

हिन्दू धर्म में एकादशी और अन्य व्रत तोड़ने के नियम को पारण कहते हैं। कामिका एकादशी का का पारण गुरुवार 1 अगस्त, 2024 को किया जाएगा। पंचांग के मुताबिक पारण का शुभ मुहूर्त सुबह में 5 बजकर 43 मिनट से से 8 बजकर 24 मिनट तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 41 मिनट के भीतर व्रती को अपना एकादशी व्रत जरूर तोड़ लेना चाहिए, अन्यथा व्रत का पूरा फल नहीं प्राप्त होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ