Kitchen Vastu Tips: हिन्दू धर्म में रसोईघर यानी किचन केवल खाना बनाने की जगह नहीं मानी जाती है. वास्तु शास्त्र में इसे घर की समृद्धि और स्वास्थ्य से जुड़ा सबसे पवित्र स्थान माना गया है. वास्तु शास्त्र में किचन को अग्नि तत्व का केंद्र बताया गया है. ऐसे में यहां की छोटी-छोटी आदतें भी घर के माहौल और परिवार की सेहत पर असर डाल सकती हैं. इन्हीं में से एक सवाल है, क्या किचन में जूते-चप्पल पहनकर खाना बनाना सही है? आइए जानते हैं, इस बारे में वास्तु शास्त्र क्या कहता है?
क्यों माना गया है रसोई को पवित्र?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का निवास माना जाता है. इसलिए यहां स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि यदि किचन साफ और व्यवस्थित रहता है तो घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है. वहीं गंदगी या लापरवाही से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है.
जूते-चप्पल पहनकर किचन में जाना क्यों गलत?
वास्तु के अनुसार जूते-चप्पल बाहर की धूल-मिट्टी और नकारात्मक ऊर्जा को साथ लाते हैं. जब इन्हें पहनकर रसोई में प्रवेश किया जाता है तो किचन की पवित्रता प्रभावित होती है. मान्यता है कि इससे अन्नपूर्णा और लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं. परिणामस्वरूप घर में आर्थिक अस्थिरता और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Ank Jyotish: इस मूलांक के लोगों के साहस के आगे शेर भी है फीका, बनते हैं गजब के ‘लीडर’
आर्थिक और पारिवारिक असर
वास्तु मान्यताओं में कहा गया है कि किचन से जुड़ी गलत आदतें घर की समृद्धि को प्रभावित कर सकती हैं. जूते-चप्पल पहनकर खाना बनाने से धन आने के बावजूद टिक नहीं पाता है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच छोटी बातों पर बहस या तनाव भी बढ़ने की संभावना बताई जाती है.
वैज्ञानिक नजर से भी जरूरी है सावधानी
सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, स्वच्छता के लिहाज से भी यह आदत सही नहीं मानी जाती. बाहर पहने गए जूतों के तलवों पर कई तरह के बैक्टीरिया और रोगाणु चिपक सकते हैं. किचन में गर्मी और नमी होने के कारण ये तेजी से फैल सकते हैं. इससे खाने में संक्रमण, पेट की समस्या या फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.
किचन में प्रवेश से पहले क्या करें?
रसोई में प्रवेश करने से पहले चप्पल बाहर उतारना अच्छा माना जाता है. कई घरों में किचन के पास साफ चटाई या अलग स्लिपर रखने की भी परंपरा है. कुछ लोग दरवाजे पर धार्मिक मंत्र लिखते या लगाते हैं और सुबह हल्का गंगाजल छिड़ककर सफाई करते हैं. इससे स्वच्छता और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है.
रसोई से जुड़ी कुछ और जरूरी सावधानियां
खाना बनाते समय साफ कपड़े पहनना चाहिए. टूटे बर्तन या गंदे कपड़े किचन में नहीं रखने चाहिए. गैस स्टोव और प्लेटफॉर्म रोज साफ करना भी जरूरी है. कई लोग रसोई में छोटा दीपक जलाते हैं या तुलसी का पौधा रखते हैं, जिसे सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Surya Dosh: ये 7 घटनाएं हो रही हैं, तो सूर्य दोष से पीड़ित हैं आप, करें ये असरदार ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
3 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
4 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
8 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
11 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines