Vastu Tips: घर में रसोई को बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है. रसोई में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. ऐसे में रसोई में जूते और चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए. यह वर्जित माना जाता है. रसोई खाना बनाने की जगह होती है. रसोई में अन्न रखा होता है ऐसे में यहां चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए. अगर कोई रसोई में चप्पल पहनकर प्रवेश करता है तो इससे वास्तु दोष लगता है. आपको रसोई में भूलकर भी जूते-चप्पल पहनकर जाने की गलती नहीं करनी चाहिए.
चप्पलों को अशुद्ध माना जाता है. चप्पल पहनकर व्यक्ति पूरे में घूमता है इस पहर गंदगी लग जाती है. आपको पवित्र रसोई में चप्पलों को नहीं लेकर जाना चाहिए. रसोई में चप्पल लेकर जाने से आपको आर्थिक तंगी और सेहत संबंधी नुकसान हो सकते हैं. इसके कारण घर-परिवार में तनाव हो सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े होते हैं.
ये भी पढ़ें – बर्बाद कर देते हैं कुंडली के ये महाअशुभ योग, गरीबी का बनते हैं कारण, जानें बचने के उपाय
नाराज होती हैं देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी
रसोई में आप चप्पल पहनकर जाते हैं और खाना बनाते हैं तो इससे देवी अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी क्रोधित होती हैं. ऐसे में इसका अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है. इसके कारण मानसिक अस्थिरता आती है और रिश्तों में तनाव बढ़ता है. इसके कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझता है. इसके कारण घर में अन्न और धन के भंडार धीरे-धीरे खाली होने लगते हैं.
रसोई में चप्पल पहनकर न जाने के वैज्ञानिक कारण
धार्मिक कारणों से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी रसोई में चप्पल पहनकर जाने से बचना चाहिए. लोग जूते-चप्पल को पूरे में पहनकर घूमते हैं. इनके तलवों पर अरबों जीवाणु और रोगाणु मौजूद होते हैं. रसोई में इन्हें लेकर जाने से यह नमी और गर्म वातावरण के कारण पनपने लगते हैं. ऐसे में यह भोजन को खराब कर सकते हैं. इससे सेहत प्रभावित हो सकती है. इसके कारण बीमार पड़ सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
40 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines