हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kitchen Vastu Tips: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

प्राय सभी भारतीय घरों में रोटी को तवे पर बनाया जाता है। यह किचन के सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है, जिसका संबंध नवग्रहों में राहु से माना जाता है। हम जाने-अनजाने तवे से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे राहु और चंद्रमा रुष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये गलतियां?

विज्ञापन

रोटी भारतीय जीवन में सिर्फ एक भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक प्रतीक भी है। रोटी गरीब और अमीर, दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। यह भोजन की सादगी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्राय सभी भारतीय घरों में रोटी को तवे पर बनाया जाता है। यह किचन के सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है। हालांकि, हम अक्सर अनजाने में तवे से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारी सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और घर में शांति पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे से जुड़ी कुछ खास बातें हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

क्या तवा को रात में धोना चाहिए?

भारतीय वास्तु विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तवा को राहु का प्रतीक माना गया है. रात हो या दिन तवे का इस्तेमाल करने के बाद उसे ऐसे ही न छोड़ें यानी उसे अच्छी तरह धोने और सुखाने के बाद ही रखना. गंदा तवा यानी यूज किया हुआ ही छोड़ देना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे घर के मुखिया या पति की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Mahavir Jayanti 2025: जीवन की दिशा बदल सकते हैं भगवान महावीर के ये 5 अनमोल सीख

विज्ञापन

बढ़ जाता है राहु का प्रकोप

किचन में तवा अगर जूठन के साथ सिंक में रखा जाता है, तो यह राहु का प्रकोप बढ़ाता है। इससे परिवार में नशे की आदतें भी लग सकती हैं। घर में कलह का माहौल बन सकता है। इसके अलावा, तवा को गैस पर छोड़ना भी गलत माना जाता है। इसे ठंडा होने के बाद किसी स्टैंड पर रखें और फिर साफ करें।

घर से नहीं जाती हैं बीमारियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गर्म तवे में पानी डालना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। तवा राहु से जुड़ा है, जबकि जल चंद्रमा से संबंधित है। ये दोनों ग्रह आपस में शत्रु माने गए हैं। गरम तवा पर पानी डालने ये दोनों ग्रह रुष्ट हो जाते हैं। हमेशा तवे को ठंडा होने पर ही धोएं और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें, अन्यथा इसलिए इनका प्रभाव घर में बीमारियों का कारण बनता है और घर से बीमारियां नहीं जाती हैं।

विज्ञापन

इससे राहु दोष होता है दूर

यदि तवा सुबह पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा हो, तो उस पर सादा नमक छिड़कने से राहु दोष को दूर करने में मदद मिलती है। यह छोटा सा उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक होता है।

ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola