Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। किचन को लेकर भी वास्तु में कई विशेष बातें कही गई हैं, क्योंकि यह घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यहां देवी अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी का वास होता है। भोजन हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, और जिस स्थान पर भोजन बनता है, वहां की ऊर्जा का प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इसी कारण से किचन से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है।
किचन में बर्तन उल्टा रखना अशुभ क्यों?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में रखे जाने वाले बर्तनों का भी एक विशेष महत्व है। खासकर तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कई बार लोग सफाई के बाद तवा या कड़ाही को उल्टा रख देते हैं, लेकिन यह आदत वास्तु के अनुसार ठीक नहीं मानी जाती। कहते हैं कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा रूठ जाती है।
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
तवा और कड़ाही को उल्टा रखने के नुकसान
स्वास्थ्य: वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा: यह घर में नकारात्मकता बढ़ाता है, जिससे मानसिक तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
आर्थिक तंगी: तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
मां लक्ष्मी की नाराजगी: मान्यता है कि इन बर्तनों को उल्टा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर से सुख-समृद्धि चली जाती है।
कैसे रखें तवा और कड़ाही?
- तवा और कड़ाही को उपयोग के बाद अच्छी तरह से साफ करके सीधा रखना चाहिए।
- गंदे बर्तन रातभर किचन में न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- खाना बनाने के बाद तवे को तुरंत साफ करके उचित स्थान पर रख दें।
- तवे पर पानी डालकर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि यह भी अशुभ माना जाता है।
न करें इन नियमों की अनदेखी
- किचन की दिशा: किचन को दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना सबसे शुभ माना जाता है।
- चूल्हा और पानी की स्थिति: आग और पानी का मेल टकराव उत्पन्न कर सकता है, जिससे परिवार में अशांति हो सकती है।
- किचन में अनावश्यक सामान: पुराने और अनुपयोगी बर्तन या सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines