---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kitchen Vastu Tips: सावधान! किचन में इन 2 बर्तनों को भूल से भी न रखें गंदा और उल्टा, रूठ जाती है मां अन्नपूर्णा!

वास्तु शास्त्र में किचन को बहुत महत्व दिया गया है, क्योंकि यहां देवी अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु नियमों के अनुसार, किचन में दो बर्तनों को सही तरीके से रखना एक छोटा-सा बदलाव हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव बड़ा होता है। आइए जानते हैं, ये दो बर्तन कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। किचन को लेकर भी वास्तु में कई विशेष बातें कही गई हैं, क्योंकि यह घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यहां देवी अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी का वास होता है। भोजन हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, और जिस स्थान पर भोजन बनता है, वहां की ऊर्जा का प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इसी कारण से किचन से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है।

किचन में बर्तन उल्टा रखना अशुभ क्यों?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में रखे जाने वाले बर्तनों का भी एक विशेष महत्व है। खासकर तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कई बार लोग सफाई के बाद तवा या कड़ाही को उल्टा रख देते हैं, लेकिन यह आदत वास्तु के अनुसार ठीक नहीं मानी जाती। कहते हैं कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा रूठ जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से

तवा और कड़ाही को उल्टा रखने के नुकसान

स्वास्थ्य: वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा: यह घर में नकारात्मकता बढ़ाता है, जिससे मानसिक तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
आर्थिक तंगी: तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
मां लक्ष्मी की नाराजगी: मान्यता है कि इन बर्तनों को उल्टा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर से सुख-समृद्धि चली जाती है।

---विज्ञापन---

कैसे रखें तवा और कड़ाही?

  • तवा और कड़ाही को उपयोग के बाद अच्छी तरह से साफ करके सीधा रखना चाहिए।
  • गंदे बर्तन रातभर किचन में न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • खाना बनाने के बाद तवे को तुरंत साफ करके उचित स्थान पर रख दें।
  • तवे पर पानी डालकर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि यह भी अशुभ माना जाता है।

न करें इन नियमों की अनदेखी

  • किचन की दिशा: किचन को दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना सबसे शुभ माना जाता है।
  • चूल्हा और पानी की स्थिति: आग और पानी का मेल टकराव उत्पन्न कर सकता है, जिससे परिवार में अशांति हो सकती है।
  • किचन में अनावश्यक सामान: पुराने और अनुपयोगी बर्तन या सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 15, 2025 06:28 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola