Khatu Shyam Mela 2025: खाटू श्याम लक्खी मेला से जरूर लाएं ये 5 चीजें अपने घर, बरकत हो जाएगी दुगुनी!

Khatu Shyam Mela 2025: खाटू श्याम जी का सबसे प्राचीन मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। इस साल खाटू नगरी में बाबा श्याम का प्रसिद्ध 12 दिवसीय लक्खी मेला 28 फरवरी, 2025 से शुरू हो रहा है। यदि आप इस मेले में जा रहे हैं, तो वहां 5 चीजें जरूर लाएं।

khatu-shyam-lakhi-mela

Khatu Shyam Mela 2025: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के सीकर जिले में खाटू श्याम धाम स्थित है। जहां खाटू श्याम का सबसे प्राचीन मंदिर हैं, जहां खाटू श्यामजी विराजते हैं। खाटू श्यामजी को कलियुग में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है। खाटू श्यामजी का असल नाम बर्बरीक है, जो भीमपुत्र घटोत्कच के पुत्र थे। इस साल यानी 2025 में खाटू नगरी में बाबा श्याम का प्रसिद्ध 12 दिवसीय लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 11 मार्च, 2025 तक चलेगा।

विज्ञापन

खाटू श्याम लक्खी मेला में पूरे भारत से लोग आते हैं। यदि आप भी मेले में बाबा खाटू श्याम धाम जा रहे हैं, तो बाबा खाटू श्यामजी के दर्शन के बाद वहां से प्रसाद के अलावा 5 चीजें अपने साथ जरूर लाएं। मान्यता है कि इन चीजों अपने घर में रखने से व्यक्ति और परिवार की बरकत दुगुनी हो जाती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 चीजें क्या हैं?

विज्ञापन

चादर, आसन और रुमाल

यदि आप खाटू श्याम लक्खी मेला जा रहे हैं, तो वहां से चादर, आसन और रुमाल जरूर लेकर आएं। खाटू श्यामजी की चादर या आसन को घर में रखने उसका पूजा में उपयोग करन से भगवान की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति और आर्थिक तरक्की होती है।

विज्ञापन

खाटू श्याम का जल

प्रचलित परंपरा के अनुसार, खाटू श्याम धाम जाने वाले लोग वापसी में वहां से जल लेकर आते हैं। कहते हैं कि यहां से लाया गया जल पवित्र होता है और इसे अपने घर में छिड़कना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी का जल घर में बरकत और उन्नति लेकर आता है।

परफ्यूम या इत्र

खाटू श्यामजी के मंदिर से भक्तजन इत्र यानी परफ्यूम भी लेकर आते हैं, जिसे अपने घर के पूजा स्थल पर रखकर उपयोग करना शुभ माना जाता है। इस इत्र को लगाने या घर में इसके सुगंधित वातावरण से सकारात्मकता और शांति बनी रहती है। मान्यता है कि इस इत्र की सुगंध से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और बरकत बनी रहती है।

विज्ञापन

मोर पंख

खाटू श्यामजी के मंदिर से मोर पंख घर लाना शुभ और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। खाटू श्यामजी के धाम से लाया गया मोर पंख घर में रखने से परिवार में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

खाटू श्याम धाम की मिट्टी

खाटू श्यामजी के मंदिर से मिट्टी लाकर उसे घर में लगे तुलसी के पौधे में डालना शुभ माना जाता है। यह मान्यता है कि इससे घर में बरकत, सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इससे परिवार के सदस्यों का सौभाग्य बढ़ता है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ