Kharmas 2024 Upay: साल में दो बार आने वाले खरमास का सनातन धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व है। पंचांग के मुताबिक, जब नवग्रहों के राजा सूर्य देव राशि चक्र में अपने गोचर के दौरान धनु और मीन राशि में भ्रमण करते हैं, तो तब खरमास लगता है। इस बार सूर्य देव 15 दिसंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही खरमास का आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन अगले साल 2025 में 4 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर होगा।
मान्यता के अनुसार, खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ और दान करने का खास महत्व है। माना जाता है कि खरमास में यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से दान करता है, तो उसे सूर्य देव के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की मदद से ये बताने जा रहे हैं कि खरमास में राशि अनुसार किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातक खरमास के दौरान यदि लाल रंग की चीजों का दान करते हैं, तो इससे उनके वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होगा। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूती आएगी।
वृषभ राशि
यदि आप पैसों की कमी के कारण परेशान हैं, तो खरमास में जरूरतमंद लोगों को धन का दान जरूर करें। इस उपाय से जल्द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
मिथुन राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे और आपको किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़े, तो इसके लिए खरमास में जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियों का दान करें। इससे आपकी कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों को बल मिलेगा, जिसके कारण जीवन में खुशहाली, धन, सुख और समृद्धि का आगमन होगा।
कर्क राशि
खरमास में सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस उपाय से आपको चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
सिंह राशि
देवी-देवताओं की विशेष कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातक खरमास में गुड़ का दान कर सकते हैं। इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिसका शुभ प्रभाव जीवन पर भी पड़ेगा।
कन्या राशि
खरमास में हरी पत्तेदार सब्जियों का दान करना कन्या राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रहेगा। इससे आपको नवग्रहों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे जीवन में खुशहाली का वास होगा।
तुला राशि
लंबे समय से यदि आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो खरमास में जरूरतमंद लोगों को बताशे का दान करें। इस उपाय से जल्द आपके सभी काम पूर्ण हो जाएंगे।
वृश्चिक राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या किसी भी काम में आपका मन नहीं लग रहा है, तो खरमास में जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के कपड़ों का दान करें। इससे आपको नवग्रहों के साथ-साथ देवी-देवताओं की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Kharmas 2024: 14 जनवरी से पहले 3 राशियों को होगा मोटा मुनाफा! शुक्र और बुध खरमास में करेंगे गोचर
धनु राशि
खरमास में केले का दान करना धनु राशि के जातकों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से आपको श्री हरि का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर राशि
यदि आप देवी-देवताओं की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो खरमास में जरूरतमंद लोगों को काले तिल का दान करें। इस उपाय से आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
कुंभ राशि
किसी मंदिर में झाड़ू का दान करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
मीन राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे और आपको कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़े, तो इससे लिए आप खरमास में कद्दू का दान जरूर करें। इस उपाय से जल्द ही आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
4 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
5 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
7 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
11 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines