Gullak Vastu Tips: हर घर में बचत का अपना महत्व होता है. छोटे-छोटे पैसे जोड़कर भी भविष्य के लिए सुरक्षित फंड तैयार किया जाता है. यही कारण है कि परंपरागत रूप से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गुल्लक का इस्तेमाल करते आएं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुल्लक रखने की सही दिशा धन वृद्धि में मदद कर सकती है. वास्तु शास्त्र में इसे विशेष महत्व दिया गया है. आइए जानते हैं, गुल्लक को घर की किस दिशा में रखें?
उत्तर दिशा में रखें गुल्लक
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास माना गया है. इसलिए पैसों की गुल्लक या तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए. यह न केवल धन-संग्रह को बढ़ाता है, बल्कि आपकी वित्तीय योजनाओं को जल्दी पूरा करने में भी मदद करता है.
गुल्लक का सही स्थान
गुल्लक को ऐसे स्थान पर रखें जहां रोजाना उसे देखा जा सके. इससे बचत की आदत मजबूत होती है. ध्यान रखें कि यह स्थान साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो. गलती से भी इसे घर के कोने या अंधेरे स्थान में न रखें.
यह भी पढ़ें: Snake in Dream: सपने में ‘काला सांप’ दिखना शुभ है या अशुभ? देवकीनंदन ठाकुर ने बताए चौंकाने वाले संकेत
नियमित जमा करने की आदत
गुल्लक में नियमित रूप से पैसा डालना जरूरी है. चाहे छोटे नोट हों या सिक्के, रोज थोड़ा जोड़ना आपकी वित्तीय सुरक्षा बढ़ाता है. इससे बच्चों को भी बचत की सीख मिलती है और परिवार में धन-संरक्षण की आदत बनती है.
लक्ष्य तय करें
गुल्लक में पैसे डालते समय लक्ष्य तय करना भी महत्वपूर्ण है. जैसे महीने के अंत तक कितनी राशि जमा करनी है. लक्ष्य तय करने से पैसा जोड़ने में अनुशासन आता है. साथ ही यह आपकी आर्थिक योजनाओं को आसान बनाता है.
सजावट और ऊर्जा
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में गुल्लक सिर्फ पैसे जमा करने का माध्यम नहीं है. इसे घर की सजावट में भी शामिल किया जा सकता है. रंगीन और आकर्षक गुल्लक सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है. बच्चों के लिए यह मजेदार और सीखने वाला तरीका भी बन जाता है.
यह भी पढ़ें: Tortoise Ring: कंगाल को भी करोड़पति बना सकती है ‘कछुए वाली अंगूठी’, धारण कर न करें ये 4 गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 mins agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
55 mins agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
5 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
17 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
18 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
20 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines