Gullak Vastu Tips: हर घर में बचत का अपना महत्व होता है. छोटे-छोटे पैसे जोड़कर भी भविष्य के लिए सुरक्षित फंड तैयार किया जाता है. यही कारण है कि परंपरागत रूप से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गुल्लक का इस्तेमाल करते आएं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुल्लक रखने की सही दिशा धन वृद्धि में मदद कर सकती है. वास्तु शास्त्र में इसे विशेष महत्व दिया गया है. आइए जानते हैं, गुल्लक को घर की किस दिशा में रखें?
उत्तर दिशा में रखें गुल्लक
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास माना गया है. इसलिए पैसों की गुल्लक या तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए. यह न केवल धन-संग्रह को बढ़ाता है, बल्कि आपकी वित्तीय योजनाओं को जल्दी पूरा करने में भी मदद करता है.
गुल्लक का सही स्थान
गुल्लक को ऐसे स्थान पर रखें जहां रोजाना उसे देखा जा सके. इससे बचत की आदत मजबूत होती है. ध्यान रखें कि यह स्थान साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो. गलती से भी इसे घर के कोने या अंधेरे स्थान में न रखें.
नियमित जमा करने की आदत
गुल्लक में नियमित रूप से पैसा डालना जरूरी है. चाहे छोटे नोट हों या सिक्के, रोज थोड़ा जोड़ना आपकी वित्तीय सुरक्षा बढ़ाता है. इससे बच्चों को भी बचत की सीख मिलती है और परिवार में धन-संरक्षण की आदत बनती है.
लक्ष्य तय करें
गुल्लक में पैसे डालते समय लक्ष्य तय करना भी महत्वपूर्ण है. जैसे महीने के अंत तक कितनी राशि जमा करनी है. लक्ष्य तय करने से पैसा जोड़ने में अनुशासन आता है. साथ ही यह आपकी आर्थिक योजनाओं को आसान बनाता है.
सजावट और ऊर्जा
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में गुल्लक सिर्फ पैसे जमा करने का माध्यम नहीं है. इसे घर की सजावट में भी शामिल किया जा सकता है. रंगीन और आकर्षक गुल्लक सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है. बच्चों के लिए यह मजेदार और सीखने वाला तरीका भी बन जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.