अमित रतूड़ी ऋषिकेश,
Kedarnath Yatra 2025: आगामी 2 मई 2025 को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के खोले जाने हैं। ऐसे में मंदिर में बिजली, पानी के साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए एक 18 सदस्यीय टीम केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है।
शुक्रवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से सहायक अभियंता एवं प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में इस 18 सदस्यीय टीम को केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं की जांच करने और पूरी तरह से व्यवस्थित करने के लिए रवाना किया गया है।
इन कामों को करेगी टीम
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यह विशेष दल मंदिर परिसर में जरूरी मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण, दर्शन के लिए लाइन की व्यवस्था और रैन शेल्टर जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करेगा ताकि यात्रा शुरू होने तक सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।
टीम में शामिल हैं ये लोग
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक, इस विशेष टीम में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर, भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मचारी, प्लंबर, स्वयंसेवक, सफाईकर्मी, बेलदार और मजदूर शामिल हैं। ये सभी सदस्य समय से पहले धाम पहुँचकर वहां की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।
2 मई को खुलेंगे कपाट
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को उखीमठ के श्री ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 1 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
इससे पहले, बीकेटीसी का एक दल 7 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के लिए भी रवाना हो चुका है, जहां पर यात्रा से पहले तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
टीम में शामिल हैं ये लोग
टीम में गिरीश देवली (प्रभारी अधिकारी), वैद्य लोकेन्द्र रूवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार, नवीन बर्त्वाल, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया, स्वयंसेवक भोला कुंवर, आलोक बजवाल, दीपक सिंह राणा, सौरभ सिंह, अनिल पंवार, विनोद कोटवाल, देवेश सिंह, अनूप सिंह, बेलदार ठयाडे साही, स्वच्छक श्रीकांत और मल्लू आदि शामिल रहे। वहीं, टीम के रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग और कुलदीप धर्म्वाण सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
टीम का किया गया स्वागत
गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने माता गौरी मंदिर में दर्शन किए और पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। देर शाम तक उनके धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
4 hrs agoPitru Paksha 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें श्री पितृ चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoKaalchakra: कैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
8 hrs agoChhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
8 hrs agoIndira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
11 hrs agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
1 day agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines