Kedarnath Temple Door Opening Date 2026 & Timing: सनातन धर्म के लोगों के लिए उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर का खास महत्व है, जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. हर साल बाबा केदार के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्तजन यहां पहुंचते हैं. हालांकि, केदारनाथ धाम के कपाट केवल 6 महीने के लिए ही खुलते हैं. इसलिए इस दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ मंदिर में देखने को मिलती है.
हर साल बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा औपचारिक रूप से मंदिर के खुलने और बंद करने की तारीख व समय की घोषणा की जाती है. साल 2026 में केदारनाथ मंदिर के कपाट कब खुलेंगे, इसकी घोषणा आज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन दिन हो गई है.
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट (kedarnath mandir 2026 mein kab khulega)
घोषणा के अनुसार, 22 अप्रैल 2026, वार बुधवार को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इस दिन सुबह 8 बजे से मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी.
चारधाम यात्रा की सभी तिथियों की भी हुई घोषणा
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की सही तिथि के बाद चारधाम यात्रा की सभी तिथियों की भी घोषणा हो गई है. 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अगले दिन यानी 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे.
कब बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट? (kedarnath mandir ke gate kab band honge)
हर साल भाई दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा तो संभावना है कि इसी दिन मंदिर के कपाट बंद होंगे. हालांकि, अभी तक केदारनाथ मंदिर के कपाट के बंद होने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है.
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट कब बंद होंगे, इसकी औपचारिक घोषणा विजयदशमी के आसपास होती है, जो बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा की जाती है.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
6 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
8 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
11 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines