हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Karwa Chauth Ki Kahani: आज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत

Karwa Chauth Ki Kahani: करवा चौथ पर महिलाएं व्रत के दौरान कहानी का पाठ करती हैं. करवा चौथ की कहानी पढ़ने या सुनने से व्रत संपन्न होता है. आप यहां करवा चौथ की कहानी पड़ सकते हैं.

विज्ञापन
आज करवा चौथ व्रत की कहानी का पाठ जरूर करें. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth Ki Kahani: आज यानी 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को करवा चौथ पर व्रत पर चंद्रमा की पूजा के साथ ही व्रत की कहानी का पाठ करना चाहिए. आज करवा चौथ पर वीरावती की कहानी का पाठ करें. इस व्रत की कहानी के पाठ के बिना व्रत अधूरा माना जाता है. आपको शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा करने के दौरान व्रत की कहानी का पाठ करना चाहिए. करवा चौथ की कहानी का पाठ करने और सुनने से व्रत का लाभ मिलता है.

करवा चौथ व्रत की कहानी (Karwa Chauth Ki Kahani)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक नगर में वीरावती नाम की राजकुमारी रहती थी. राजकुमारी वीरावती के सात भाई थे. वह सात बहनों की अकेली बहन थी. सभी भाई अपनी बहन से बेहद स्नेह करते थे. वीरावती ने विवाह के बाद करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर व्रत रखा. वीरावती ने करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखा. दिन बीतने के साथ वीरावती को भूख-प्यास सताने लगी. सभी भाई अपनी बहन की हालत देखकर परेशान हो गए.

ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026 Today: करवा चौथ व्रत आज, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

विज्ञापन

बहन को परेशान देख व्रत जल्दी खोलने के लिए भाइयों ने एक पेड़ के पीछे दीपक जलाकर चंद्रमा निकल आने का आभास कराया. वीरावती ने उसे चंद्रमा समझ व्रत की परंपरा पूरी कर भोजन कर लिया. इसके बाद उसे अपने पति के बारे में दुखद समाचार मिला. वीरावती दुखी हुई. उसने सच्चे मन से देवी-देवताओं से प्रार्थना की. पौराणिक कथा के अनुसार, वीरावती की श्रद्धा, धैर्य और निरंतर भक्ति से भगवान प्रसन्न हुए और उसके पति को जीवनदान मिल गया.

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

दिल्ली में चंद्रोदय का समय – रात 8 बजकर 17 मिनट
नोएडा में चंद्रोदय का समय – रात 8 बजकर 11 मिनट
गाजियाबाद में चंद्रोदय का समय – रात 8 बजकर 11 मिनट
गुरुग्राम में चंद्रोदय का समय – रात 8 बजकर 18 मिनट
फरीदाबाद में चद्रोदय का समय – रात 8 बजकर 12 मिनट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola