Kawad Yatra 2025: रावण को बुराई का प्रतीक माना जाता है, जिसमें अहंकार, लालच, गुस्सा, मोह, जलन, चिंता, स्वार्थ, अज्ञान और द्वेष की भावना बहुत ज्यादा थी। हालांकि कुछ समुदाय के लोग रावण को एक महान योद्धा और विद्वान भी मानते हैं और नियमित रूप से उनकी पूजा करते हैं। रावण को भगवान शिव का परम भक्त भी माना जाता है। वो सुबह-शाम शिव जी की पूजा करते थे और उनकी आराधना में लीन रहते थे।
रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी। इसके अलावा रावण ने भगवान शिव के लिए कावड़ यात्रा भी की थी, जिसके बाद से ही देशभर में कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई। चलिए जानते हैं वो कौन-सी वजह थी, जिस कारण रावण ने भगवान शिव के लिए कावड़ यात्रा की थी।
इस कारण रावड़ ने किया था पुरा महादेव का जलाभिषेक
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में विश्व को बचाने के लिए भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष को पी लिया था। लेकिन विष के नकारात्मक प्रभाव से उनका कंठ नीला पड़ने लगा था और शरीर में गर्मी के कारण जलन हो रही थी। ये बात जब रावण को पता चली तो उन्होंने किसी पवित्र नदी से कांवड़ में गंगाजल भरकर पुरा महादेव में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
पुरा महादेव, जिसे पुरामहादेव और परशुरामेश्वर भी कहते हैं, वो उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के पास बागपत जिले के बालौनी कस्बे में स्थित भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है कि गंगाजल के शीतल प्रभाव से भगवान शिव को विष की पीड़ा से मुक्ति मिली। इसी के बाद से देशभर में कांवड़ यात्रा की परंपरा की शुरुआत हो गई। हालांकि कावड़ यात्रा के शुरू होने के पीछे कई और कहानियां भी प्रचलित हैं।
ये भी पढ़ें- Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानियां
महादेव को खुश करने के लिए करते हैं कावड़ यात्रा
हर साल बड़ी संख्या में भक्तजन कावड़ यात्रा के दौरान गंगा, नर्मदा, शिप्रा या गोदावरी जैसी किसी पवित्र नदी से जल को कांवड़ में ढोकर लाते हैं और फिर उसे अपने घर के पास मौजूद किसी प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शांति, सुख, समृद्धि, और वैभव आदि का वरदान देते हैं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
7 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines