Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत करती हैं. इसके साथ ही पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल करवा चौथ व्रत किस तारीख को रखा जाएगा. आइये इसकी सही तारीख के बारे में जानते हैं.
करवा चौथ 2026 तारीख (Karwa Chauth 2026 Date)
करवा चौथ व्रत के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2026 की रात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर होगा. इसका समापन 29 अक्टूबर की रात को 22 बजकर 9 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि, चंद्रोदय और मुहूर्त को महत्व देते हुए करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. आइये करवा चौथ व्रक के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
करवा चौथ शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय टाइम (Karwa Chauth Shubh Muhurat)
करवा चौथ व्रत समय सुबह 05 बजकर 39 से शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ व्रत के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की शाम को 5 बजकर 1 मिनट से लेकर 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रोदय शाम को 7 बजकर 47 मिनट पर होगा. इस समय सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को देखकर पूजा करें और पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलें.
करवा चौथ व्रत का महत्व (Karwa Chauth 2026 Significance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दांपत्य सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं. करवा चौथ के अवसर पर शिव परिवार यानी माता पार्वती, शिव जी और गणेश-कार्तिकेय की पूजा की जाती है. इस दिन करवा माता और चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है. विधि विधान के साथ करवा चौथ का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अविवाहित कन्याओं भी करवा चौथ का व्रत अच्छे और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए कर सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
3 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
20 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
22 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
23 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines