हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत में भूलकर से भी न करें ये 5 गलतियां, गलती से टूट जाए व्रत तो करें ये 3 उपाय

Karwa chauth 2024: करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को यानी आज रखा जा रहा है। इस दिन व्रती महिलाओं को कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए। वहीं यदि भूल से कोई गलती हो जाए, तो यहां बताए उपायों को अपनाकर अपना व्रत जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं का एक सबसे बड़ा करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को यानी आज रखा जा रहा है। इस व्रत को विधि-विधान और पूरी निष्ठा से करने से न केवल पति दीर्घायु होते हैं, बल्कि धन-धान्य से घर हमेशा भरा रहता है। घर-परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है, सदैव सौभाग्य में वृद्धि होती है और उन्नति के मार्ग की बाधाएं दूर होती हैं।

इस दिन इस व्रत रखने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की गलती करने से बचनी चाहिए। किसी भी तरह की गलती होने पर करवा चौथ व्रत खंडित हो जा है यानी टूट जाता है। लेकिन यदि कोई भूल या गलती हो जाए, तो यहां कुछ उपायों को अपनाकर अपना व्रत जारी रख सकते हैं। आइए जानते हैं, करवा चौथ के दिन कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए और किन उपायों से उसे सुधार कर व्रत को जारी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

भूलकर से भी न करें ये 5 गलतियां

  1. कई महिलाएं चांद निकलने की जल्दबाजी में बड़ी गलतियां कर बैठती हैं। इस व्रत को चांद दिखने के बाद ही खोलें।
  2. सूर्योदय से लेकर शाम में चांद की पूजा तक अन्न-जल ग्रहण से से व्रत को खंडित हो जाता है।
  3. दिन में व्रत के दौरान सोने से व्रत खंडित हो जाता है। इससे बचने के व्रत कथा सुनें, मंत्रों का जाप करें और भक्ति गीत सुनें।
  4. करवा चौथ की पूजा गलत दिशा में बैठकर करने से व्रत का फल कम हो जाता है। पूजा करते समय मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  5. करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियों को पति दीर्घायु, स्वस्थ और संपन्न होने के लिए 16 श्रृंगार कर ही पूजा करनी चाहिए। काले और धूसर रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।

करवा चौथ व्रत खंडित होने पर करें ये उपाय

विज्ञापन

करवा चौथ व्रत की सबसे मुख्य रस्म है यही है कि सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को जल से अर्घ्य देकर छलनी से पति को देखती हैं और फिर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। लेकिन दिन भर के इस निर्जला व्रत में कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में कुछ गलतियां हो सकती हैं और व्रत खंडित हो सकता है यानी टूट सकता है। यदि ऐसा हो तो आप ये उपाय कर व्रत जारी रख सकते हैं:

1. चांद निकलने से पहले यदि गलती से व्रत खंडित जाए, तो आपको तुरंत स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर शिव-पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करनी चाहिए और अपनी भूल की माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

2. शाम में चंद्रमा उदय होने पर सबसे पहले चंद्रमा शहद मिश्रित जल से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उनसे भी अपनी भूल के लिए क्षमा मांगें। फिर रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र और चंद्र मंत्र का जाप करें।

3. व्रत खंडित होने से किसी भी तरह के दुषप्रभाव से बचने के लिए 16 श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Zodiac Signs: करवा चौथ पर शनि के शुभ योग से 5 राशियां होंगी मालामाल, सौभाग्य-समृद्धि में होगी वृद्धि!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola