Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के व्रत का सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व है। इस शुभ दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत शाम में चंद्र देवता की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व मिठाई खाकर खोला जाता है। इसी के साथ देवी पार्वती, माता करवा और भगवान गणेश की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
करवा चौथ का व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि उपवास के दौरान न तो कुछ खाने की इजाजत होती है और न ही पानी पीना होता है। लेकिन अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रत्येक सुहागिन महिला ये व्रत खुशी-खुशी रहती है। हालांकि कई बार जाने-अनजाने में ये व्रत खंडित भी हो सकता है। यदि किसी कारणवश आपका भी करवा चौथ का व्रत खंडित हो जाए, तो ऐसे में घबराए नहीं बल्कि कुछ उपाय करके आप अपनी इस गलती को सुधार सकते हैं। चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए उन नियमों के बारे में, जिन्हें करने से आप अपनी गलती का प्रायश्चित कर सकते हैं।
साल 2024 में करवा चौथ कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष करवा चौथ का व्रत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल आश्विन की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर को प्रात: काल 04 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा। इस पावन दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 07 बजकर 09 मिनट तक है, जबकि चांद शाम बाद 07:54 मिनट के आसपास निकल सकता है।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार! करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें कपड़े
करवा चौथ का व्रत टूट जाए तो क्या करें?
चांद निकलने से पहले ही यदि आपका व्रत टूट जाए यानी आपने गलती से पानी पी लिया या कुछ खा लिया है, तो उसी समय सबसे पहले स्नान करें। स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। देवी करवा, भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश से अपनी गलती के लिए माफी मांगे। इसके बाद व्रत को जारी रखें। शाम में पूरे विधि-विधान से चंद्र देवता की उपासना करें और उन्हें जल से अर्घ्य दें। इस दौरान चंद्र देव से अपनी गलती के लिए माफी भी मांगें। व्रत का पारण करने से पहले एक रुद्राक्ष की माला से चंद्र मंत्र और शिव मंत्र का जाप करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रत्येक दोष से बचने के लिए दान करना सबसे उत्तम उपाय माना जाता है। यदि किसी वजह से आपका करवा चौथ का व्रत टूट जाता है, तो व्रत के दिन अपनी क्षमता अनुसार 16 श्रृंगार के सामान का दान जरूर करें। शास्त्रों में बताया गया है कि यदि कोई महिला सच्चे मन से इन उपाय को करती है, तो उनके व्रत को खंडित नहीं माना जाता है। इसके अलावा चंद्र दोष भी नहीं लगता है।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: दूर बैठे पति के लिए कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? जानें 3 आसान तरीके
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
1 hr agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
15 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
19 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
20 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
21 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
23 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines