हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kartik Purnima 2025 Upay: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी जेब

Kartik Purnima 2025: आज 5 नवंबर 2025 दिन बुधवार का कार्तिक पूर्णिमा है. कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. इस दिन स्नान दान का महत्व होता है. आप धन लाभ पाने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य का महत्व होता है. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली, गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है. आज 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप खास उपाय करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. इस दिन को खास माना जाता है. आप आज कुछ उपायों को करके मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आपको इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी और धन लाभ होगा. आपकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहेगी.

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

ब्राह्मण को दान

पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान और दान करने का खास महत्व होता है. आपको भगवान की कृपा और मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि के लिए ब्राह्मणों को दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपको पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

आम के पत्तों का तोरण

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ होता है. आप कार्तिक पूर्णिमा पर आज इस उपाय को जरूर करें. घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Dev Deepawali 2025: आज देव दीपावली पर दीपों से जगमगाएगी काशी नगरी, आयोजित होगा भव्य लेजर शो और 10 लाख दीप होंगे प्रज्वलित

घी का दीप जलाएं

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने का महत्व होता है. आपको आज घी का दीपक जलाना चाहिए. घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. आप आज गंगा घाट पर 21 दीपक प्रज्वलित करें.

घर लाएं मिट्टी की ये चीजें

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मिट्टी से बनी कई चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है. मिट्टी को पृथ्वी तत्व का प्रतीक माना जाता है. आप मिट्टी के दीपक, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का कुल्हड़, मिट्टी का हाथी और सुराही घर ला सकते हैं.

तुलसी की पूजा

विज्ञापन

तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है. आप आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा अवश्य करें. इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और धन के भंडार सदा भरे रहेंगे.

ये भी पढ़ें – Dev Deepawali Ki Katha: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है देव दीपावली का पर्व, आज जरूर पढ़ें ये व्रत कथा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola