हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kartik Purnima 2024: श्री हरि की कृपा से 12 राशियों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान

Kartik Purnima 2024: भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करने से प्रत्येक साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिनका दान कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

Kartik Purnima 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है। ये दिन भगवान विष्णु यानी श्री हरि को समर्पित है। इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ स्नान-दान और दीपदान करना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 15 नवंबर 2024 यानी कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।

ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करता है, तो उसे श्री हरि का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धन, संपत्ति और खुशियों में भी वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

मेष राशि

श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए मेष राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को तांबे के बर्तन का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातकों को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिसके कारण जीवन में धन, खुशी और प्रेम का सदा वास रहेगा।

मिथुन राशि

जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में हर सुख मिलता है। यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियों का आगमन हो रहा है, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप हरे रंग के कपड़ों का दान करें। इससे आपको श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण जीवन में धन और खुशियों का वास होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

लंबे समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें। इससे आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे धन और संपत्ति में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2024: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का बुरा समय हुआ खत्म, अब बरसेगा पैसा ही पैसा!

विज्ञापन

सिंह राशि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिंह राशि के जातक यदि लाल रंग के कपड़ों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में सुख और शांति का वास होगा।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को यदि अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पाना है, तो वो कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरे रंग के कपड़ों का दान करें। इस उपाय से जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना तुला राशि के लोगों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। साथ ही धन और संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

लाल कपड़ों का दान करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

धनु राशि

पीले रंग के वस्त्रों का दान करना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपको श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी।

मीन राशि

यदि आपकी राशि मीन है, तो आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को पीतल की वस्तुओं का दान करें। इससे आपको नवग्रहों की कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

मकर राशि

काले तिल का दान करना मकर राशि के लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी, जिससे भय, लालसा, मानसिक परेशानी और पैसों की कमी आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि

जिन लोगों के जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का आगमन हो रहा है, वो कार्तिक पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करें। इससे आपको शनि देव के साथ-साथ विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: इन 3 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम! शनि की राशि में चंद्र ने किया गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola